Title: Need to develop Jalgaon railway station in Maharashtra as a Model railway station – Laid.
(जलगांव) :महोदय, मेरा संसदीय क्षेत्र-शहर जलगांव महाराष्ट्र के प्रमुख औद्योगिक शहरों में से है । मध्य रेलवे के मुंबई-नागपुर खंड पर स्थित जलगांव स्टेशन से सूरत के लिए सीधी रेल लाइन जाती है ।
विश्व प्रसिद्ध अजंता गुफायें जलगांव से सिर्फ ५० कि.मी. की दूरी पर हैं, जहां पर देश-विदेश से पर्यटक भारी संख्या में जलगांव आते हैं । मगर जलगांव रेल स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की काफी कमी है ।
इस क्षेत्र के विकास के लिये जलगांव रेल स्टेशन पर और अधिक सुविधा मुहैय्या कराने की आवश्यकता है ।
अत: मेरा अनुरोध है कि जलगांव रेल स्टेशन का जीर्णोद्धार किया जाए तथा जलगांव रेलवे स्टेशऩ को मॉडल स्टेशन का दर्जा बहाल किया जाए ।