Judgements

Regarding Need To Provide Financial Assistance To Government Of … on 21 December, 2000

Lok Sabha Debates
Regarding Need To Provide Financial Assistance To Government Of … on 21 December, 2000

Title: Regarding need to provide financial assistance to Government of Uttar Pradesh for providing relief to the people affected by drought in Southern part of the State – Laid.

श्री राम सजीवन (बांदा) : महोदय, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग, जिसमें चित्रकूट, बांदा, महोबा, ललितपुर, झांसी, हमीरपुर, जालौन, इलाहाबाद जिले में शंकरगढ़, बारा-जसरा क्षेत्र मिर्जापुर एवं सोनभद्र आदि जिले शामिल हैं, सूखा, अल्पवृष्टि व सामयिक वृष्टि नहीं होने के कारण पीड़ित हैं। यह क्षेत्र मध्य प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है और मध्य प्रदेश का यह भू-भाग भी सूखे से पीड़ित है। किसानों की फसलें सूख गई हैं। बड़े पैमाने में क्षतिग्रस्त हुई हैं। सिंचाई के साधनों की कमी के कारण फसलों को बचाया नहीं जा सका। बुंदेलखंड नाम से प्रसिद्ध इस क्षेत्र में नहरों की सिंचाई वाले थोड़े से भू-भाग को छोड़कर अधिकांश क्षेत्र असिंचित है और अक्सर सूखा से प्रभावित होता है। धान की फसलों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। खेत सूख जाने के कारण रबी की फसलों की बुवाई में भी बाधा पड़ रही है। बिजली की कमी के कारण सरकारी लिफ्ट सिंचाई योजनाएं व नलकूप तथा गैर-सरकार नलकूप ठप्प हैं। नये नलकूपों के विद्युतीकरण पर रोक लगा दी गई है। किसान तबाही के कगार पर पहुंच गया है। पेयजल के अभाव की समस्या गंभीर होती जा रही है। जनता में रोष व असंतोष व्याप्त है।

सरकार को सूखा पीड़ित किसानों की फसलों को बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए तथा प्रभावित लोगों को राहत देने हेतु राज्य सरकार को उपयुक्त धन उपलब्ध कराया जाना चाहिए।