Title: Need to accord approval to the proposal of Government of Himachal Pradesh for opening of more Anganvari Kendras in the State-Laid.
( हमीरपुर, हि.प्र. ): अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से माननीय मानव संसाधन विकास मंत्री, महिला व बाल विकास विभाग के ध्यान में लाना चाहता हूं कि हिमाचल प्रदेश पिछड़ा, पहाड़ी, बिखरी आबादी एवं छोटे- छोटे गांवों वाला सीमावर्ती प्रदेश है। प्रदेश की ९० प्रतिशत से ज्यादा आबादी गांवों में निवास करती है। प्रदेश में २० हजार से अधिक गांव हैं, लेकिन अभी तक २० हजार में से केवल ७१२३ ग्रामों में ही आंगनवाड़ी केन्द्र स्थापित हो सके हैं, जो कि पूर्णतया संचालित हैं। परंतु, अभी भी ५० प्रतिशत से अधिक गांव आंगनवाड़ी केन्द्र की सुविधा से वंचित है। इसलिए प्रदेश सरकार के कल्याण विभाग ने प्रदेश के वभिन्न क्षेत्रों में २८६६ अतरिक्त आंगनवाड़ी केन्द्र स्वीकृत करने की प्रार्थना मंत्रालय से की है, किंतु लगभग तीन वर्ष व्यतीत होने के उपरांत आज तक स्वीकृति प्रदान नहीं की गयी है। मेरा राज्य मंत्री महोदय से आग्रह है कि प्रदेश के नागरिकों की न्यायोचित मांग पर आधारित राज्य सरकार के उक्त प्रस्ताव के अनुसार प्रदेश में २८६६ अतरिक्त आंगनवाड़ी केन्द्र खोलने की स्वीकृति प्रदान करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की जाये।