Judgements

Need To Protect Delhi From Possible Attacks By The Terrorists Of … on 18 December, 2002

Lok Sabha Debates
Need To Protect Delhi From Possible Attacks By The Terrorists Of … on 18 December, 2002


ont>

Title: Need to protect Delhi from possible attacks by the terrorists of Jaish-e-Mohammad.

श्री रामजीलाल सुमन : अध्यक्ष महोदय, कल जब आन्तरिक सुरक्षा पर चर्चा हुई थी, तो भारत के उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री महोदय ने अपने बयान में कहा था कि आतंकवादियों के हमले की आशंका है। इनका जो खुफिया तन्त्र है, उसके मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद के छ: आतंकवादी राजधानी में मौजूद हैं। उनके पास रॉकेट लांचर हैं, उन्हें क्षेत्रीय भाषाओं का ज्ञान है, वे क्षेत्रीय भाषाएं बोल सकते हैं और वे बसों में सफर कर रहे हैं। इससे कहीं कोई अप्रिय घटना हो सकती है। यह बहुत गम्भीर मामला है। देखने में आता है कि इस प्रकार की घटनाएं हो जाती हैं और सरकार का कोई मनोवैज्ञानिक दबाव इन आतंकवादियों पर नहीं रहता है।

अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से आग्रह करना चाहता हूं कि जब छ: आतंकवादी यहां मौजूद हैं, तो इन आतंकवादियों को दिल्ली में कोई अप्रिय घटना करने से रोकने के लिए क्या कार्रवाई की है। सरकार बताए कि उसने इन आतंकवादियों को अप्रिय घटना करने से रोकने के लिए क्या कार्रवाई की है ?

सरकार क्या प्रयास कर रही है ?