>
Title: Need to carry out gauge conversion work in Ratangarh-Sardar Shahar Rail Section of North Western Railways.
श्री राम सिंह कस्वां (चुरू): मेरे अपने लोक सभा क्षेत्र चूरू के महत्वपूर्ण क्षेत्र रत्नगढ से सरदार शहर के आमान परिवर्तन की मांग वर्षों से की जा रही है। मेरे चुरू जिले में लगभग 400 किलोमीटर का आमान परिवर्तन का कार्य हो चुका है या चालू है। केवल एक क्षेत्र 45 किलोमीटर का रत्नगढ़ से सरदार शहर का बचा है जिस की मांग वर्षों से की जा रही है। सरदार शहर एक महत्वपूर्ण कस्बा व्यापारिक, शिक्षा की दृष्टि से है। काफी देशी और विदेशी लोग वहां आते हैं। आपकी कृपा से तारानगर से नोहर और चूरू आमान परिवर्तन की मांग वर्षों से की जा रही थी। आपकी मेहरबानी से पिछले बजट में इसे शामिल भी किया गया था। मेरा निवेदन है कि यह जनता की महत्वपूर्ण मांग है। सरदार शहर के लोगों में इसे लेकर आक्रोश है। वे लोग रोजाना धरना देते हैं और रोजाना अखबारों में भी यह खबर आती है। मेरा निवेदन है कि रत्नगढ़ से सरदार शहर होते हुए आमान परिवर्तन का काम शीघ्र चालू किया जाए।