>
Title : Need to allow Members of Lok Sabha who do not have Kendriya Vidyalayas in their Parliamentary Constituencies to recommend admission of children in Kendriya Vidyalayas outside their constituencies.
डॉ. शफ़ीकुर्रहमान बर्क (सम्भल): आपका ध्यान मैं ऐसे माननीय लोक सभा सदस्यों की ओर दिलाना चाहता हूं जो अपने लोकसभा क्षेत्रों में केन्द्रीय विद्यालय न होने की वजह से अपने कोटे के 2 बच्चों का एडमिशन केन्द्रीय विद्यालय में न करा पाने से महरूम हैं। मैं खुद भी उनमें से एक हूं क्योंकि 3 साल पहले मंजूर हुए केन्द्रीय विद्यालय सम्भल, जिला मुरादाबाद में अभी तक नहीं खुल पाया है जिसका अफसोस है।
मेरी आपसे गुजारिश है कि जिन माननीय लोक सभा सदस्यों के क्षेत्रों में केन्द्रीय विद्यालय नहीं है उन्हें विशेष छूट देकर यह व्यवस्था की जाये कि वह देश के किसी भी केन्द्रीय विद्यालय में अपने कोटे से दो बच्चों का एडमिशन करावा सकें।