Judgements

Need To Develop Naimishrayana, A Pilgrimage Place In Misrikh … on 9 July, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Develop Naimishrayana, A Pilgrimage Place In Misrikh … on 9 July, 2009


>

Title: Need to develop Naimishrayana, a pilgrimage place in Misrikh Parliamentary Constituency of Uttar Pradesh as a tourist place-laid.

श्री अशोक कुमार रावत (मिसरिख) : उत्तर प्रदेश राज्य के मिश्रिख संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत नैमिषारण्य एक बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है । इस क्षेत्र में दधीच कुंड, पाण्डव किला, हनुमानगढ़ी, सुदर्शन चक्र, मां ललिता देवी मन्दिर (शक्तिपीठ) जैसे अन्य बहुत से धार्मिक स्थल हैं । चारों धाम की यात्रा के बाद धार्मिक श्रद्धालु 84 कोस की परिक्रमा भी करते हैं । तभी यात्रा पूरी मानी जाती है । यहां पर देश के ही नहीं बल्कि विश्व के अन्य देशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है । इन धार्मिक स्थलों का महत्व पुराणों में भी वर्णित है । लेकिन श्रद्धालुओं के लिए यहां पर जरूरी मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव है ।

 

      मेरा सदन के माध्यम से केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि उपरोक्त धार्मिक स्थल के महत्व को देखते हुए इस क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने, अन्तर्राज्यीय बस अड्डा स्थापित करने, नैमिषारण्य व मिश्रिख को राजधानी दिल्ली से एक्सप्रेस रेलगाड़ी से जोड़ने, सड़क के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा जोड़ने और मिश्रिख रेलवे स्टेशन का सौन्दर्यीकरण करने के साथ-साथ वहां पर जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु समुचित कदम उठाएं ।