Judgements

Need To Construct A Dam At Pachnada In Jalaun Parliamentary … on 7 July, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Construct A Dam At Pachnada In Jalaun Parliamentary … on 7 July, 2009


>

Title: Need to construct a dam at Pachnada in Jalaun Parliamentary Constituency in Uttar Pradesh

           

श्री घनश्याम अनुरागी (जालौन):   महोदय मेरे संसदीय क्षेत्र जनपद जालौन, उत्तर प्रदेश मे यमुना, चंबल, सिंध एव पहुंच, पांच नदियों का संगम होता है जिसे पंचनदा के नाम से जाना जाता है। प्रत्येक वर्षबरसात में वर्षा द्वारा अत्यधिक पानी इन नदियों में आता है, किन्तु बांध न होने के कारण बहकर निकल जाता है। यह क्षेत्र पूर्णतया कृषि पर आधारित है तथा जीविकोपार्जन के लिए दूसरा कोई अन्य साधन क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है। विगत् 5 वर्षों से बुंदेलखण्ड क्षेत्र के किसान भीषण सूखा पड़ने के कारण भुखमरी, आत्महत्या व क्षेत्र से पलायन करने को मजबूर हैं जल स्तर बहुत नीचे चला गया है। मवेशियों व मनुष्यों को पीने तक का पानी उपलब्ध नहीं है। क्षेत्र में भारी बिजली संकट है जिससे क्षेत्र की सम्मानित जनता में रोष व्याप्त है। कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है। सरकार की उदासीनता के कारण प्रस्तावित पंचनदा बांध योजना चालू करने के बाद ही बंद कर दी गई जिससे किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं ठहराया जा सकता। क्षेत्र के किसानों , मजदूरों, व्यापारियों आदि सभी वर्गों को दो वक्त की रोटी, पीने का स्वच्छ पानी एवं पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रस्तावित पंचनदा बांध योजना को स्वीकृत कराने के लिए प्रस्तावित पंचनदा बांध योजना को स्वीकृत कर तुरंत कार्य प्रारंभ कराने की आवश्यकता है। पंचनदा बांध बन जाने से वहां के किसान खुशहाल रहेगा तथा सूखे की स्थिति से हमेशा के लिए निपटा जा सकेगा।

          मैं सदन के माध्यम से माननीय जल संसाधन मंत्री से अनुरोध करता हू कि जनपद जालौन, उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित पंचनदा बांध के निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर तुरंत प्रारंभ कराने के आवश्यक निर्देश जारी करने का कष्ट करें।