Judgements

Need To Look Into Disappearance Of M.V. Golden Harvest Ship Bound For … on 4 August, 1998

Lok Sabha Debates
Need To Look Into Disappearance Of M.V. Golden Harvest Ship Bound For … on 4 August, 1998

Title: Need to look into disappearance of M.V. Golden Harvest Ship bound for Jordan from Kandla Port, Gujarat.-Laid
श्री रामदास आठवले (मुम्बई उत्तर-मध्य) : महोदय, ९ जून, १९९८ को एम.वी. गोल्डन हार्वेस्ट नामक मालवाह जहाज गुजरात कांडला बंदरगाह में ४८,००० टन यूरिया भावनगर से जॉर्डन ले जा रहा था। दुख की बात यह है कि वह जहाज वायु, बरसात और तूफान के कारण बीच में गायब हो गया है जिसका अभी तक पता नहीं चला है। उस जहाज पर ११ भारतीय नागरिक जहाज क़ू सेवा में थे। गुजरात बंदर तटरक्षक ने जहाज गुम होने की सूचना दी है। हमारा आपसे आग्रह है कि हमारा जहाज वास्तव में डूब गया है अथवा पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में ले लिया है। वैसे हमारी राय है कि अगर जहाज डूबता तो उसके अवशेष अवश्य नज़र आते। पूरी जानकारी भारत सरकार दे।