Judgements

Need To Provide Mobile Telephone Facilities In All The Talukas Of … on 18 December, 2003

Lok Sabha Debates
Need To Provide Mobile Telephone Facilities In All The Talukas Of … on 18 December, 2003

Title: Need to provide mobile telephone facilities in all the talukas of Parbhani Parliamentary Constituency, Maharashtra.

श्री सुरेश रामराव जाधव

(परभनी) : महोदय, मेरे निर्वाचन क्षेत्र परभणी में ११ तालुके हैं। इनमें से केवल तीन तालुकों में मोबाइल सेवा उपलब्ध है जबकि जिला परभणी के मानवत, जिंतुर, सोनपेठ, पालम, पूर्णा , पथरी तथा जिला जालना के परतुर और मंठा में मोबाइल सेवा उपलब्ध नहीं है। इस कारण आज की दौड़भाग के समय में जनता को बहुत परेशानी हो रही है। यदि इन तालुकों में मोबाइल सेवा उपलब्ध कराई गई तो आम जनता को सुविधा के साथ साथ सरकार को भी भारी राजस्व मिलेगा।

अत: इस सदन के माध्यम से मेरा संचार मंत्री जी से अऩुरोध है कि वह मेरे निर्वाचन क्षेत्र में उल्लिखित आठ तालुकों में भी शीघ्र मोबाइल सेवा उपलब्ध करवाने हेतु निर्देश देने का कष्ट करें।