>
Title: Need for Gauge Conversion of Rajpipla-Ankleshwar and Kaushamba-Umerpada Metre-Gauge Sections in Gujarat.
श्री मनसुखभाई डी. वसावा (भरूच) : उपाध्यक्ष महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र भरुच में आजादी से पहले कई रेलवे मीटरगेज लाइनें थी परन्तु उनमें से किसी को भी ब्रॉड गेज लाईन में परिवर्तन नहीं किया गया है जिसके कारण मेरे संसदीय क्षेत्र के लोगों को मांग के अनुसार रेलवे की आधुनिक सुविधा नहीं मिल रही है। राजपीपला से अंकलेश्वर में जो मीटर गेज लाईन है, उसको ब्रॉड गेज में बदलने हेतु पिछले रेलवे बजट में प्रावधान किया गया था परन्तु उसमें काम भी शुरु नहीं हुआ है। इसी तरह से कौशम्बा-उमरपाड़ा रेलवे लाइन को ब्रॉड गेज में बदलने की मांग की जा रही है, वह भी नहीं हुआ है। आज से 14 साल पहले भरुच में बाढ़ आई थी जिसके कारण पानी रेलवे लाईन पर आने से अंकलेश्वर से नेत्र मीटर गेज लाईन को बंद कर दिया गया जिसे आज तक शुरु नहीं किया गया है। भरूच समनी जंबोसर मीटर लाईन को ब्राडगेज में परिवर्तित करके बंद लाईन को चालू करना। मेरा अधिकांश क्षेत्र आदिवासी (O.B.C.) बाहुल्य है और यहां के लोगों को परिवहन के सस्ते साधन नहीं मिलते हैं। इसलिये इन क्षेत्रों में रेलवे की सुविधा के लिये सर्वे किया जाये। साथ ही मेरे संसदीय क्षेत्र में बिहार और पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोग यहां पर मजदूरी करने आते हैं और अपने परिवारों का लालन पालन करते हैं परन्तु कई रेल सेवा अंकलेश्वर और भरुच में नहीं रुकती है जिसके कारण बिहार और पश्चिम उत्तर प्रदेश से आने वाले मजदूरों को बहुत दिक्कत होती है।
मेरा सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध है कि उपरोक्त मीटर गेज लाइनों पर ब्रॉड गेज लाईन में परिवर्तन करने हेतु और बंद लाइनों को पुनः चालू करने हेतु रलवे विभाग द्वारा कार्यवाही की जाये जिससे मेरे क्षेत्र के आदिवासी (ओ.बी.सी.) लोगों को रेलवे की सुविधो मिल सके।
[KMR31]
MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Girdharilal Bhargava – not present.