Judgements

Need To Open A Central School In Araria District Of Bihar – Laid. on 18 March, 2002

Lok Sabha Debates
Need To Open A Central School In Araria District Of Bihar – Laid. on 18 March, 2002

Title: Need to open a Central School in Araria District of Bihar – Laid.

श्री सुकदेव पासवान

(अररिया) : महोदय, मैं सदन के द्वारा सरकार का ध्यान जिला अररिया बिहार की ओर दिलाना चाहता हूं। यहां की जनसंख्या लगभग २२ लाख है। इनमें काफी संख्या में सरकारी नौकरी में और फौज में हैं। लेकिन इस जिले में कोई भी केन्द्रीय विद्यालय नहीं है, जिससे इन लोगों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अत: मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि यहां अतरिक्त सहायता देकर केन्द्रीय विद्यालय तुरंत खोलने के निर्देश दिये जायें।

 
 

————