Judgements

 Need To Open A Railway Residential School At Manjhi In Saran … on 16 August, 2005

Lok Sabha Debates
 Need To Open A Railway Residential School At Manjhi In Saran … on 16 August, 2005


>

Title :  Need to open a Railway residential school at manjhi in Saran district, Bihar.

श्री प्रभुनाथ सिंह (महाराजगंज, बिहार) :महोदय, बिहार प्रांत के सारण जिलांर्तगत मांझी प्रखंड मुख्यालय बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमा पर खड़ा है। मांझी के बगल में प्रमुख पर्यटक स्थल गौतम स्थान अवस्थित है, जहां हजारों की संख्या में पर्यटक आते रहते हैं। मांझी बिहार और उत्तर प्रदेश को सड़क, जल एवं रेल मार्गो से जोड़ता है। मांझी में प्रखंड मुख्यालय, थाना, हास्पीटल आदि सभी सुविधायें उपलब्ध हैं। मांझी एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में हजारों की संख्या में रेलवे में कार्यरत एवं रेलवे के सेवा निवृत्त कर्मचारी, निवासी करते हैं। सारण जिला का मांझी प्रखंड मुख्यालय एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है, परन्तु मांझी में एक भी रेलवे का विद्यालय नहीं होने की वजह से यहां के रेल कर्मचारियों को मजबूर होकर शिक्षा अध्ययन हेतु अपने बच्चों को दूसरे शहर में भेजना पड़ता है, जिसके कारण अभिभावकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ का वहन करना पडता है।

ज्ञातव्य हो कि मांझा सरयू नदी के तट पर अवस्थित है, जहां ७०-८० एकड़ रेलवे की जमीन खाली पड़ी है। मांझी सरयू नदी पर अवस्थित पुल के पास नदी के तट को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना केन्द्र सरकार के विचाराधीन है, जिसका अनुमानित लागत १२-१५ करोड़ रूपया है। मांझा में कृषि विज्ञान केन्द्र खोलने की योजना पूर्व से ही स्वीकृत है।

मांझा में रेलवे का एक आवासीय विद्यालय, देहरादून-मसूरी के बीच झारीपानी में नॉदर्न रेलवे का ओक ग्रो आवासीय विद्यालय की तरह खुल जाये तो इस क्षेत्र के कर्मचारियों एवं आम लोगों की बहुत बड़ी समस्या का स्थायी समाधान हो जायेगा।

अत: केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि बिहार प्रांत के मांझी जिला सारण में रेलवे का एक आवासीय विद्यालय शीघ्र खोला जाये।