Judgements

Need To Utilise The Amount Accruing From Small Savings Schemes In … on 16 August, 2004

Lok Sabha Debates
Need To Utilise The Amount Accruing From Small Savings Schemes In … on 16 August, 2004


nt>

Title: Need to utilise the amount accruing from small savings schemes in Bijnore District, Uttar Pradesh, for Local Development of the Area.

श्री मुंशी राम

(बिजनौर) : उपाध्यक्ष महोदय, उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में किसानों के लिए पिछले दस वर्षों से अल्प बचत योजना चलाई जा रही है। इस बचत योजना से अब तक प्राप्त की गई राशि को यहां के किसानों के विकास कार्यों पर खर्च किया जाए, जिससे जिले के किसानों का आर्थिक विकास हो सके। राज्य के किसान इस अल्प बचत योजना के तहत कृषि फसलों को उगाने के लिए बीज, सिंचाई, खाद इत्यादि खरीद सकें, क्योंकि इस जिले में छोटे किसान कृषि फसलों को उगाने के लिए बीच, सिंचाई के साधन तथा खाद की खरीद करने में असमर्थ हैं।

केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि वह इस योजना पर शीघ्र अमल करे ।