>
Title: Regarding need to expedite four-laning of National Highway No.3 between Shivpuri and Dewas in Madhya Pradesh.
श्री लक्ष्मण सिंह (राजगढ़) : अध्यक्ष महोदय, यूपीए सरकार द्वारा यह घोषणा की गई थी कि देश में राजमार्गो का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। प्रधानमंत्री जी द्वारा भी यह घोषणा की गई थी कि देश में प्रतिवर्ष आर्थिक विकास दर 10 प्रतिशत तक पहुंचे, उसके लिए मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रं0 03 जो आगरा से मुम्बई तक जाता है, जिसका अधिकांश भाग मध्य प्रदेश से निकलता है, उसके फोर लेन के निर्माण की डी0पी0आर0 मध्य प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार को प्रेषित कर दी है। कृपया इसे शीघ्र स्वीकृत करें। चूंकि शिवपुरी से लेकर देवास तक यातायात का दवाब अधिक होता है, इसलिये इस मार्ग को चार लेन में परिवर्तित करने का कार्य अतिशीघ्र करायें।