Judgements

Situation Arising Out Of Reported Bomb Explosions By Ulfa Extremists … on 8 August, 2005

Lok Sabha Debates
Situation Arising Out Of Reported Bomb Explosions By Ulfa Extremists … on 8 August, 2005


>

Title : Situation arising out of reported bomb explosions by ULFA extremists in Assam.

 

श्री रामजीलाल सुमन (फ़िरोज़ाबाद) : अध्यक्ष महोदय, आतंकवादी गतवधियां हमारे देश में निरन्तर बढ़ रही हैं। हाल ही में हमने इस सदन में अयोध्या में और देश के वभिन्न भागों में आतंकवादी घटनाओं पर चर्चा की थी। पंजाब में भी आजकल कुछ तनाव हुआ है। असम में गुवाहाटी में विध्वंसक गतवधियों में तेजी लाते हुए उल्फा उग्रवादियों ने एक विस्फोट किया है, जिसमें चार लोग मारे गये। इसके अलावा शिवसागर और डिब्रूगढ़ जिले में भी ओ.एन.जी.सी. की दो पाइपलाइनों को ध्वस्त कर दिया गया और ऑयल इंडिया का पाइपलाइन को भी तिनसुकिया में ध्वस्त कर दिया गया। वहां जो पुलिस प्रवक्ता ने खबर दी, उसके मुताबिक आतंकवादियों ने जो विस्फोट किया, वह चीन में बना हुए बम था। यह बहुत गम्भीर मामला है। जब हम ईरान से पाइपलाइन की बात करते हैं, तो जब हमारी खुद की गैस लाइन सुरक्षित नहीं है तो निश्चित रूप से एक अविश्वास का वातावरण बनता है। देश के तमाम हिस्से, जो शान्त थे, उनमें भी अशान्ति का वातावरण है। ये गतवधियां हमारे देश में तेजी के साथ बढ़ रही हैं और मैं समझता हूं कि इस पर सरकार को गम्भीरता के साथ विचार करने की आवश्यकता है।

मैं आपके मार्फत सरकार से यह आग्रह करना चाहूंगा कि निश्चित रूप से जहां-जहां हिंसक तत्व उग्रवादी घटनाओं में लिप्त हैं, उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का कष्ट करे और सरकार यह बताये कि वभिन्न प्रान्तों में जो तनाव हो रहा है, उससे निपटने के लिए सरकार क्या कारगर योजना बना रही है? धन्यवाद।