Judgements

Request The Government To Make Available Equipments To Meet The … on 8 August, 2001

Lok Sabha Debates
Request The Government To Make Available Equipments To Meet The … on 8 August, 2001

Title: Request the Government to make available equipments to meet the natural calamities at the district level in the country.

श्री सुरेश चन्देल

(हमीरपुर, हि.प्र.) : उपाध्यक्ष महोदय, भारतवर्ष में प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं। इससे प्रति वर्ष करोड़ों रुपए के जान और माल का नुकसान होता है लेकिन पूरे देश में जिला स्तर पर समन्वित ढंग से इन प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की कारगर व्यवस्था न होने से काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। मेरा कृषि मंत्री जी से अनुरोध है कि भारतवर्ष के प्रत्येक जिले में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए व्यवस्था की जाए और इक्विपमैंट्स मुहैय्या कराए जाएं। हर जिला केन्द्र में ऐसी व्यवस्था हो जिससे प्राकृतिक आपदाओं से कारगर ढंग से निपटा जा सके। ऐसी घटनाएं प्रति वर्ष बहुत अधिक मात्रा में घट रही हैं। समय की द्ृष्टि से इनकी बड़ी आवश्यकता है। जिला केन्द्रों की व्यवस्था करने से जान और माल की हानि से बचा जा सकता है।