Judgements

Need To Start Work On N.H. 57 Between Muzaffarpur And Purnia Via … on 20 December, 2002

Lok Sabha Debates
Need To Start Work On N.H. 57 Between Muzaffarpur And Purnia Via … on 20 December, 2002


>

Title: Need to start work on N.H. 57 between Muzaffarpur and Purnia via Darbhanga falling under East-West corridor in Bihar – Laid.

श्री दिनेश चन्द्र यादव

( सहरसा) : सभापति महोदय, भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि ईस्ट-वेस्ट कोरिडोर सड़क के निर्माण वर्ष २००७ तक पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन बिहार राज्य से गुजरने वाली ईस्ट-वेस्ट कोरिडोर के एलाइन्मेंट में पड़ने वाले एन.एच.-५७ मुजफ्फरपुर-दरभंगा-फारबिसगंज-पूर्णियां के बीच अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। जबकि इसमें फारबिसगंज-दरभंगा के बीच कोशी नदी पर बड़े पुल का निर्माण भी होना है। निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं कराने से सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूरा होना संभव नहीं लगता है।

आग्रह है कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार उक्त सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू कराने का निर्देश N.H.A.I.को देकर समय सीमा के अन्दर कार्य पूरा करायें।