Judgements

Need To Provide Temporary Shelter And Social Security To The Porters … on 1 December, 2005

Lok Sabha Debates
Need To Provide Temporary Shelter And Social Security To The Porters … on 1 December, 2005


>

Title : Need to provide temporary shelter and social security to the porters working in various railway stations of the country.

 

श्री चन्द्र शेखर दूबे (धनबाद) : अध्यक्ष महोदय, भारतवर्ष में रेलवे स्टेशनों पर लाखों की संख्या में लाल यूनीफार्म में कुली कार्यरत हैं। वे लोग दिन-रात स्टेशनों पर ही रहकर यात्रियों को पोर्टर्स की सेवा प्रदान करते हैं। स्टेशनों पर उनकी सेवाएं अति आवश्यक हैं। वदित हो कि स्टेशनों पर न ही उनके विश्राम के लिए कोई स्थान है और न ही उन्हें सामाजिक सुरक्षा के तहत असंगठित मजदूरों के रूप में पैंशन आदि की सुविधा प्राप्त है। उनका जीना-मरना रेलवे प्लेटफार्म पर ही है। रेल विभाग के निर्णय के अनुसार रेलवे की अतरिक्त खाली भूमि के व्यावसायिक उपयोग की योजना बन रही है।

अत: उपरोक्त परिप्रेक्ष्य में मैं सरकार से मांग करता हूं कि प्रत्येक रेलवे स्टेशन के समीप अतरिक्त खाली भूमि पर कार्यरत कुलियों के अनुपात में आवश्यकतानुसार जगह आवंटित की जाए, जहां पर वे अपना स्थायी आशियाना बना सकें। साथ ही उनका निबंधन कर सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत असंगठित मजदूरों के रूप में पैंशन की योजना बनाई जाए ताकि उस वर्ग का भविष्य भी सुरक्षित हो सके।