Judgements

Need To Increase The Number Of Bogies In Train Nos. 2451 And 2452 … on 15 July, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Increase The Number Of Bogies In Train Nos. 2451 And 2452 … on 15 July, 2009


>

Title : Need to increase the number of bogies in train nos. 2451 and 2452 running between Kanpur and New Delhi.

श्री राजाराम पाल (अकबरपुर): सभापति महोदय, मैं रेल मंत्री जी का ध्यान एक महत्वपूर्ण बिन्दु की ओर दिलाना चाहता हूं।

          कानपुर सैंट्रल स्टेशन से रात में 11.35 बजे दिल्ली के लिये 2451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस और दिल्ली से 2452डाउन गाड़ी कानपुर के लिये चलती है। इस गाड़ी में मात्र 15 बोगियां हैं जबकि कानपुर से दिल्ली और दिल्ली से कानपुर के लिये प्रतिदिन हज़ारों यात्री आते जाते हैं। दिल्ली से इलाहाबाद के लिये प्रयागराज एक्सप्रैस गाड़ी संख्या 2417चलती है।  इधर से जाने पर उसका न.2418है, उसमें 24बोगियां लगायी जाती हैं।

 

          महोदय, कानपुर और नई दिल्ली से चलने वाले यात्रियों की संख्या हजारों में है, यानी यहां से चलने वाले यात्रियों की संख्या इलाहाबाद से चलने वाले यात्रियों की संख्या से ज्यादा है। एक बोगी में 72 यात्रियों की कैपेसिटी होती है, लेकिन उनमें 250-250यात्री यात्रा करते हैं।

MR. CHAIRMAN ): You mention what you want from the Government. You need not explain all these things. You tell what you want.

… (Interruptions)

श्री राजाराम पाल : महोदय, मैं आपके माध्यम से माननीया रेल मंत्री जी से चाहता हूं कि उक्त गाड़ी में24बोगियां लगायी जाएं ताकि यात्रियों के लिए सुविधा हो सके। आपने मुझे बोलने के लिए समय दिया, इसके लिए आपका धन्यवाद।…( व्यवधान)

 

श्री राकेश सचान (फतेहपुर): महोदय, मैं एसोसिएट करना चाहता हूं।

MR. CHAIRMAN : If you want to associate, it is alright. You cannot speak.

… (Interruptions)