Judgements

Reported Decision By The Union Government To Enhance The Period Of … on 4 December, 2007

Lok Sabha Debates
Reported Decision By The Union Government To Enhance The Period Of … on 4 December, 2007


>

Title: Reported decision by the Union Government to enhance the period of internship for doctors by one year.

श्री मोहन रावले (मुम्बई दक्षिण-मध्य): अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से सदन का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं कि अभी मेडिकल कोर्स पहले से ही लैंथी है और अब आप एक वर्ष इन्टरनशिप बढ़ाने जा रहे हैं। इसके विरोध में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, बिहार सारे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। वे लोग इन्टरनशिप बढ़ाने के लिए न नहीं कर रहे हैं, इसका कारण यह बताया जाता है कि डॉक्टरी पास करने के बाद लोग रूरल एरिया में प्रेक्टिस करने नहीं जाते हैं लेकिन वे इसके लिए तैयार हैं। लेकिन एक वर्ष बढ़ाना स्टूडेंट्स और पेरेंट्स पर अन्याय है। मैं आपके माध्यम से प्रार्थना करना चाहता कि मंत्री जी इस संबंध में जो बिल ला रहे हैं उसका इम्पलीमेंटेशन न करें। इसके लिए एमपीएससी और यूपीएससी से एक ही बार एग्जाम होने के कारण उनको चांस नहीं मिल पाता है, इसलिए स्टूडेंट्स इसका विरोध कर रहे हैं। यदि साढ़े छः साल का कोर्स हो गया तो वह सोचेगा कि इसे करूं या नहीं इसलिए सरकार इस बिल को न लाए। अगर सरकार ने उसे लाने का निर्णय किया है तो उसे रद्द कर दे।[R20]