Judgements

Regarding Need To Provide Financial Assistance To The Government Of … on 11 May, 2005

Lok Sabha Debates
Regarding Need To Provide Financial Assistance To The Government Of … on 11 May, 2005


>

Title: Regarding need to provide financial assistance to the Government of Uttar Pradesh for development of Charkhari lake in Mahoba district with a view to promoting eco-tourism.

श्री राजनारायण बुधौलिया (हमीरपुर, उ.प्र.) : महोदय, उत्तर प्रदेश में इको टूरिज्म के विकास हेतु रू० ९०९.०२ लाख की योजनाओं को स्वीकृति हेतु प्राथमिकताबद्ध किए जाने का प्रस्ताव पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार को पत्रांक-५३३९/६-१-१/०४ दिनांक ३.८.२००४ भेजा गया है, जिसके अंतर्गत मेरे संसदीय क्षेत्र जनपद महोबा में चरखारी लेक के विकास हेतु रू० ३५ लाख तथा २० लाख, कालिंजर किला, जनपद बांदा के विकास हेतु एवं इटावा में सैफई महोत्सव स्थल पर यात्री शेड के निर्माण हेतु १०४.११ लाख की योजनाएं सम्मिलित हैं।

अत: मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश में इको टूरिज्म के विकास के लिए ९०९.०२ लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान करने का कष्ट करें।