Judgements

Need For Development Of The Dam At Vilwahari Ghat In Ayodhya, Uttar … on 22 March, 2006

Lok Sabha Debates
Need For Development Of The Dam At Vilwahari Ghat In Ayodhya, Uttar … on 22 March, 2006


an>

Title : Need for development of the dam at Vilwahari Ghat in Ayodhya, Uttar Pradesh.

श्री मित्रसेन यादव (फैजाबाद) : अध्यक्ष महोदय, राम जन्म भूमि आयोध्या, जनपद-फैजाबाद, उ०प्र० देश का पवित्र तीर्थस्थल एवं वभिन्न धर्मो के आस्था का केन्द्र है। प्रतिवर्ष कम से कम करोड़ों लोग स्नान-पूजापाठ एवं दर्शनार्थ आते हैं। यहां से मात्र १४ कि०मी० की दूरी पर महाराजा दशरथ जी की समाधि स्थल विल्वहरि घाट स्थित है। इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल पर जाने के लिए घाघरा नदी के दाएं किनारे स्थित बाढ़ से बचाव हेतु बनाया गया बांध ही एकमात्र आवागमन का सहारा है।

हमारी केन्द्र सरकार एवं केन्द्रीय पर्यटन विभाग से पुरजोर मांग है कि करोड़ों लोगों के आवागमन की सुविधा एवं उक्त धर्म स्थल पर पूजा अर्चना हेतु उक्त बांध को विकसित तथा सुद्ृढ़ एवं सौन्दर्यीकृत कर, अति रमणीय पर्यटक स्थल बनाकर अयोध्या- वाराणसी मिनी बाइपास मार्ग के रूप में प्रशस्त कर दिया जाये।