Judgements

Need For Doubling Of Railway Line Between Manmad And Mutkhed. on 1 March, 2006

Lok Sabha Debates
Need For Doubling Of Railway Line Between Manmad And Mutkhed. on 1 March, 2006


>

Title : Need for doubling of railway line between Manmad and Mutkhed.

श्री तुकाराम गणपतराव रेंगे पाटील (परभनी) : अध्यक्ष महोदय, महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में स्थित गुरूद्वारा में २००८ में गुरू गोविंद सिंह जी के ३००वें जन्म दिन के मौके पर दुनिया भर के सिक्ख समाज के लोग आ रहे हैं। इसके लिए बजट में कई करोड़ रूपये का प्रावधान भी विशेष रूप से किया गया है और कई विशेष रेल सेवा भी चलायी जायेगी, परन्तु मनमाड़ से मुटखेड़ में केवल सिंगल लाइन है, जिसके कारण नांदेड़ में सिक्ख समाज को आने जाने में कई दिक्कत उठानी पड़ सकती हैं और दोहरीकरण के अभाव में आधुनिक ढंग की तकनीकी वाली तीव्र गति से चलने वाली रेल सेवा चलाना भी असंभव है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मनमाड़ से मुटखेड़ के बीच दोहरीकरण किये जाने की अति आवश्यकता है।

सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध है कि मनमाड़ से मुटखेड़ के बीच दोहरीकरण किये जाने का कार्य इसी वर्ष किया जाये।