12.57 hrs.
(ii) RE: PLIGHT OF DALIT WOMEN IN MADHYA PRADESH AND OTHER PARTS OF THE COUNTRY.
Title: Regarding the plight of dalit women in Madhya Pradesh and other parts of the country.
श्री रामजीलाल सुमन (फिरोजाबाद) : अध्यक्ष महोदय, पिछले दिनों मध्य प्रदेश में दलित महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार की कई घटनाओं के समाचार अखबारों में छपे। …( व्यवधान)
योगी आदित्यनाथ (गोरखपुर) : इस तरह से मामले क्या इस सदन में उठाये जा सकते हैं?…( व्यवधान)
श्री रामजीलाल सुमन क्या यह आप हमें समझाएंगे?…( व्यवधान)
श्री शिवराज सिंह चौहान (वदिशा) : यह राज्य का मामला है। …( व्यवधान)
MR. SPEAKER: Shri Shivraj Singh Chouhan, you should not raise this issue. You are a knowledgeable Member. Dalit issue is a Central issue. … (Interruptions)
श्री रामजीलाल सुमन : अध्यक्ष महोदय, एक लंबे अर्से से मध्य प्रदेश में महिलाओं पर बलात्कार के समाचारों की बाढ़ सी आई हुई है। अभी गुरुवार के दिन सिवनी जिले के प्राणीवाड़ा थाने में एक गांव भीमाटोला में तीन दलित महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया।…( व्यवधान)
MR. SPEAKER: No details are necessary. You just raise the point.
श्री रामजीलाल सुमन : वे तीनों महिलाएँ एक ही परिवार से संबंधित थीं। गोवर्धन का वह परिवार था और महिलाओं के नाम कौशल्याबाई, राधोबाई और महरीबाई हैं। वे सब अस्पताल में भर्ती हैं। अभी दूसरा वाकया दमोह जिले में हुआ। वहां के डंडूखेड़ा थाने में केवलादि गांव में ३२ वर्षीय महिला के साथ बलात्कार हुआ।
तीसरा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीहोर में..*। इस प्रकार के कई मामले बलात्कार के मध्य प्रदेश में हुए। अखबारों में जो बयान छपे हैं और जो सरकार के बयान हैं, वे कंट्रोवर्सियल हैं। मैं जानता हूँ कि इसका संबंध राज्य से है और भारत सरकार जो रिपोर्ट मंगाएगी, वह राज्य से ही मंगाएगी। लेकिन जो तथ्य समाचार पत्रों में छपे हैं, वे परस्पर विरोधी हैं।
अध्यक्ष महोदय, हम आपका संरक्षण चाहते हैं। गृह मंत्री यहां विराजमान हैं। हम चाहेंगे कि सरकार इस पर वक्तव्य दे कि इस पर आखिर क्या कार्रवाई हो रही है क्योंकि मेरी जानकारी के अनुसार जिन लोगों का जिम्मा था, उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। हम आपके माध्यम से चाहेंगे कि गृह मंत्री जी यहां उपस्थित हैं, वे इस पर बयान दें।
अध्यक्ष महोदय : अभी नहीं देंगे। बाद में देंगे।
श्री रामजीलाल सुमन : यह बहुत गंभीर मामला है। …( व्यवधान)
MR. SPEAKER: Shri Ravi Prakash Verma and Shri Adhir Chowdhary also associate themselves.
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: Shri N.N. Krishnadas.
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: No. Please take your seat. I have allowed you.
… (Interruptions)
श्री रामजीलाल सुमन : अध्यक्ष महोदय, आप समय सीमा तय कर दीजिए कि दो दिन में मंत्री जी बयान दे दें। तब तक तथ्य इकट्ठा कर लें, राज्य सरकार से पूछ लें। उसमें क्या दिक्कत है? …( व्यवधान)
MR. SPEAKER: There are responsible Members and responsible Ministers on all sides. Shri Patil, do you want to say anything?
* Expunged as ordered by the Chair.
13.00 hrs.
THE MINISTER OF HOME AFFAIRS (SHRI SHIVRAJ V. PATIL): Sir, I have some information with me regarding this issue raised here, but that is not very authentic. I will gather full information with regard to this issue and share it with the august House.
MR. SPEAKER: It is good. They are all very cooperative.
———–
… (Interruptions)