Judgements

Need To Expedite Construction Work On National Highway No. 6 And … on 19 August, 2003

Lok Sabha Debates
Need To Expedite Construction Work On National Highway No. 6 And … on 19 August, 2003

11.11 ¾ hrs.

MATTERS UNDER RULE 377 *

MR. SPEAKER: Matters under Rule 377 to be treated as laid on the Table of the House.

Title: Need to expedite construction work on National Highway No. 6 and connect State Highway No. 5 with National Highway No.8 — Laid.

श्री मनसुखभाई डी. वसावा

(भरूच):अध्यक्ष महोदय, राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर ८ पर पश्चिम भारत का लगभग सारा यातायात चलता है। इस राजमार्ग पर उत्तर भारत से उत्तर से पश्चिम की ओर एवं पश्चिम से उत्तर की ओर जाने वाला सारा यातायात इसी मार्ग से होकर जाता है, जिसके कारण यह मार्ग बहुत ही व्यस्त रहता है एवं अक्सर घंटों जाम रहता है। इसलिए यह राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रयोग कर रहे यातायात को दूसरे मार्गो पर किए जाने की अत्यंत आवश्यकता है। बड़ौदा, पोर, सिन्नोर, नेत्रान, व्यारा, सप्तुरा एवं नासिक इत्यादि को जोड़ने वाले राष्ट्रीय नम्बर ६ पर कार्य चल रहा है, जो बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। यह आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्य में हो रही देरी के कार्यो की समीक्षा की जाये साथ ही साथ राज्य राजमार्ग ५ को राष्ट्रीय राजमार्ग ८ से जोड़ा जाए तो यातायात व्यवस्था को ठीक किया जा सकता है।

सदन के माध्यम से केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि राष्ट्रीय राजमार्ग नं० ६ के कार्य को तेजी से चलाया जाये और राज्य राजमार्ग ५ को राष्ट्रीय राजमार्ग ८ से शीघ्र जोड़ा जाये।

 
 
 
 

* Treated as laid on the Table.