Judgements

Need To Pay The Correct Price To The Sugarcane Growers In Uttar Pradesh … on 4 February, 2004

Lok Sabha Debates
Need To Pay The Correct Price To The Sugarcane Growers In Uttar Pradesh … on 4 February, 2004


nt>

Title: Need to pay the correct price to the sugarcane growers in Uttar Pradesh for their produce and to re-open the closed sugar mills.

श्री राम नगीना मिश्र

(पडरौना) : अध्यक्ष महोदय उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों की जो दुर्गति हो रही है, आपके माध्यम से सरकार का ध्यान उस ओर आकर्षित करना चाहता हूं। आज तक के इतिहास में, ऐसा पहली बार हुआ है कि गन्ना किसानों की पर्ची पर आज तक गन्ने के दाम नहीं दिखाए गए हैं। गत वर्ष गन्ना किसानो का अरबों रुपए बकाया है जो आज तक नहीं दिया गया। जो गन्ने की पैदावार होती हैं, पर्ची में न दाम दिखाए जा रहे हैं और न ही किसानों को गन्ने के उचित दाम दिए जा रहे हैं। गन्ना किसानों का अरबों रुपया बकाया है। इससे किसान बेहाल है। हमारे यहां १० मिलें बंद हो गई हैं। जब हड़ताल हुई तो कहा गया कि वे मिलें चलेंगी लेकिन वे आज तक नहीं चलीं। किसानों की ऐसी दुर्दशा है। भारत सरकार उत्तर प्रदेश सरकार को आदेश दे कि वह गन्ना किसानों की पैदावार के उचित दाम दिलवाए। अभी प्रधान मंत्री जी ने इस काम के लिए पांच अरब रुपए देने की घोषणा की है। …( व्यवधान)आज गन्ना किसानों की हालत बहुत खराब है। आप मंत्री जी से कहिए कि वह उत्तर प्रदेश सरकार को हिदायत दे कि वह गन्ना किसानों को उनकी उपज के उचित दाम दे और जो मिलें बंद हो गई हैं, उन्हें चलाया जाए। बंद मिलें आज तक नहीं चली हैं। …( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदय: मंत्री जी, आप इस विषय पर ध्यान दें।

 
 

संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री (श्रीमती भावनाबेन देवराजभाई चीखलीया) : मंत्री जी बैठे हैं। उन्होंने माननीय सदस्य की बात को सुन लिया है।

MR. SPEAKER: I would like to take up the discussion on the Interim Budget as quickly as I can.