nt>
12.16 hrs.
MOTION RE: FIFTY-EIGHTH REPORT OF
BUSINESS ADVISORY COMMITTEE
Title: Motion regarding adoption of the Fifty-Eighth Report of the Business Advisory Committee (Motion adopted).
MR. SPEAKER: The House will now take up item No.23. Shrimati Sushma Swaraj.
… (Interruptions)
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री तथा संसदीय कार्य मंत्री (श्रीमती सुषमा स्वराज) : अध्यक्ष जी, मैं निम्नलखित प्रस्ताव करती हूं :-
‘ कि यह सभा १६ दिसम्बर, २००३ को सभा में प्रस्तुत कार्य मंत्रणा समत
के ५८वें प्रतिवेदन से सहमत है।’
MR. SPEAKER : The question is:
“That this House do agree with the Fifty-eighth Report of the Business Advisory Committee presented to the House on the 16th December, 2003.”
The motion was adopted.
___________
…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : इस पर चर्चा नहीं होती है। आप सब को नियम मालूम है कि प्रधानमंत्री जी के स्टेटमेंट पर भी चर्चा नहीं होती है। कालिंग अटेंशन नोटिस के उत्तर में जो कुछ आया, उसके ऊपर भी चर्चा नहीं हो सकती।
12.17 hrs.
(At this stage, Shrimati Kanti Singh and some other hon. Members
came and stood on the floor near the Table)
अध्यक्ष महोदय : आप जानते हैं कि ऐसा सदन का नियम नहीं है। यदि आपको चर्चा करनी ही है तो किसी दूसरे माध्यम से करिये। यह कोई तरीका नहीं कि आप वैल में आ जायें। आप अपनी सीटों पर जाइये। यह कोई तरीका नहीं है। मैं आपसे रिक्वैस्ट करूंगा कि आप अपनी सीटों पर जाइये। आप यहां खड़े नहीं रह सकते नहीं तो मैं बिज़नैस नहीं चला पाऊंगा। यह ठीक नहीं है।
श्री प्रभुनाथ सिंह जी, आपका प्रीवलेज नोटिस क्या है?
…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : आप लोग अपनी सीटों पर जाइये। जो कार्यक्रम फिक्स्ड है, मैं उसके अनुसार चलूंगा। मैं इस जगह से कोई प्रश्न नहीं पूछने दूंगा। यदि आप प्रश्न पूछना ही चाहते हैं तो अपनी जगह पर जाइये। यहां खड़े होने से कैसे चलेगा? श्री येरननायडू ने जो नोटिस दिया है, मैंने उनका नाम लिखा हुआ है। आप सब लोग अपनी जगह पर जाइये।
12.19 hrs.
(At this stage, Shrimati Kanti Singh and some other hon. Members
went back to their seats)
…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : आप इस विषय पर प्रोसीजर का प्रश्न पूछिये।.
…( व्यवधान)
MR. SPEAKER: Hon. Members, I have not started taking up the ‘Zero Hour’. When I take up the ‘Zero Hour’, I will give you an opportunity to speak. Please take your seats now.
… (Interruptions)
डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह (वैशाली): अध्यक्ष महोदय, आपने कृपा करके बिहार के विकास से संबंधित ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर इजाजत दी। बिहार की ८ करोड़ ४२ लाख आबादी है जिसमें से ४२ प्रतिशत गरीबी रेखा से नीचे के लोग हैं। प्रकृति, बाढ़, सुखाड़, जल-जमाव और भूमि कटाव से हर साल बिहार बरबाद होता जा रहा है। इसके अलावा…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : आपका प्रोसीजर से संबंधित यह प्रश्न नहीं है।
आपका प्रोसीजर का क्या प्रश्न है। यह प्रोसीजरल प्रश्न नहीं है, इसलिए मैं अलाऊ नहीं करूंगा।
…( व्यवधान)
डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा (दक्षिण दिल्ली): यह क्या हो रहा है, यह कुछ भी बोलते चले जा रहे हैं…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : कोई प्रोसीजर का प्रश्न नहीं है। प्रोसीजरिली जो कुछ मैं कर रहा हूं वह ठीक है। इसी तरीके से सदन का काम चलेगा। प्रभुनाथ सिंह जी, आप अपना प्रश्न पूछिये।
…( व्यवधान)
MR. SPEAKER: Nothing will go on record except Shri Prabhu Nath Singh’s privilege notice.
(Interruptions) …*
MR. SPEAKER: After Shri Prabhu Nath Singh, I will give you a chance.
… (Interruptions)
अध्यक्ष महोदय : प्लीज, आप बैठिये, मैं निवेदन करना चाहता हूं। इस सदन के सभी मान्यवर सदस्यों को मैं कहना चाहता हूं कि बिहार का प्रश्न महत्व का होता है इसलिए मैंने कालिंग अटैन्शन नोटिस पर चर्चा की स्वीकृति दी। कालिगं अटैन्शन के नोटिस पर आधा घंटे की चर्चा का समय होता है तो भी मैंने इस विषय पर आपको डेढ़ या दो घंटे बोलने की इजाजत दी। इसके बाद मैंने खुद प्रधान मंत्री जी से विनती की कि विषय महत्व का है, इसलिए आप सदन में आकर निवेदन करें। प्रधान मंत्री जी ने यहां आकर निवेदन भी किया। ऐसा हो सकता है कि किसी मंत्री का हर निवेदन हर सदस्य को मान्य न हो। इसके लिए एक रास्ता यह है कि आप किसी दूसरे तरीके से प्रश्न उठा सकते हैं। मैं आपको फिर से प्रश्न उठाने की
——————————————————————————————————
* Not Recorded
अनुमति देने के लिए तैयार हूं। लेकिन सदन में जो दूसरा कामकाज होता है, वह भी महत्वपूर्ण है। आप सब एक दूसरे के भाई जैसे हैं। आप जानते हैं कि दूसरे सदस्यों को भी अपने प्रश्न उठाने हैं, कृपया आप कोऑपरेट करिये। मेरी सभी से रिक्वैस्ट है कि यदि आप बिहार का प्रश्न फिर से उठाना चाहते हैं तो मैं फिर उसकी इजाजत दूंगा और उस समय आप मंत्री जी से जो भी प्रश्न पूछना चाहें, पूछ सकते हैं।