Judgements

Need To Declare Dumariaghat €“ Arerag €“ Harsidhi Road In Bihar As … on 24 April, 2001

Lok Sabha Debates
Need To Declare Dumariaghat €“ Arerag €“ Harsidhi Road In Bihar As … on 24 April, 2001

Title : Need to declare Dumariaghat – Arerag – Harsidhi road in Bihar as National Highway-Laid.

श्री राधा मोहन सिंह

(मोतिहारी): माननीय अध्यक्ष महोदय, मैं माननीय भूतल परिवहन मंत्री जी का ध्यान बिहार राज्य के पूर्वी चम्पारण जिला अन्तर्गत एक प्रमुख सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में बदलने की ओर दिलाना चाहता हूं। चम्पारण का क्षेत्र नेपाल में प्रवेश का मुख्य क्षेत्र है। सम्पूर्ण देश के लोग रक्सौल होकर नेपाल में प्रवेश करते हैं। दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश की ओर से जाने वाले लोग गोपालगंज एन.एच.-२८ से जाते हैं। इन्हें चम्पारण में प्रवेश करने पर डुमरियाघाट, पिपरा कोठी, मोतिहारी, छपवा चौक होकर रक्सौल जाना पड़ता है। एन.एच. २८ डुमरियाघाट से अरेराग, हरसद्धि होते हुए एन.एच. छपवा सड़क अत्यन्त जर्जर स्थिति में है। यदि इसे राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाये तो काफी दूरी कम हो जायेगी। यह एक लिंक रोड है जो दो राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ती है।

मेरा माननीय मंत्री जी से अनुरोध है कि जनहित में इसे राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाये।