Judgements

Regarding Government Business For The Remaining Part Of The 7 Th … on 19 May, 2006

Lok Sabha Debates
Regarding Government Business For The Remaining Part Of The 7 Th … on 19 May, 2006


an>

Title : Regarding Government Business for the remaining part of the 7th session and submission made by members.

 

THE MINISTER OF STATE IN THE MINISTRY OF CHEMICALS AND FERTILIZERS AND MINISTER OF STATE IN THE MINISTRY OF PARLIAMENTARY AFFAIRS (SHRI B.K. HANDIQUE): Sir, With your permission, on behalf of Shri Priya Ranjan Dasmunsi, I rise to announce that Government Business during the remaining part of the Session will consist of:-

1.                 Consideration of any item of Government Business carried over from today’s Order Paper.

2.                 Further consideration and passing of the Constitution (One Hundred and Fifth Amendment) Bill, 2006.

3.                 Consideration and passing of the following Bills:-

(a)              The Food Safety and Standards bill, 2005;

(b)             The Indian Telegraph (Amendment) Bill, 2006; and

(c)             The Produce Cess Laws (Abolition) Bill, 2006;

4.                 Consideration and passing of the following Bills, as passed by Rajya Sabha:-

(a)              The National Institute of Fashion Technology Bill, 2006;

(b)             The Assam Rifles Bill, 2006; and

(c)             The Spirituous Preparations (Inter-State Trade and Commerce) Control (Repeal) Bill, 2006.

 

 

DR. COL. (RETD.) DHANI RAM SHANDIL (SHIMLA): Mr. Deputy-Speaker, Sir, the following matters may be included in next week’s list of business:

1.                 Introduction of National Cadet Corps as a compulsory subject in our educational institutions, keeping in mind its twin aims of unity and discipline and ever-changing security challenges in the country;

2.                 Raising of Himachal Regiment in view of the contributions and sacrifices made by the Himachalis in the cause of national defence, as also the historical and martial background of the region.

 

श्री शैलेन्द्र कुमार (चायल) : उपाध्यक्ष महोदय, कृपया अगले सप्ताह की कार्यसूची में निम्न विषयों को जोड़ा जाए:-

१.केन्द्र सरकार ने बीड़ी श्रमिकों की मृत्यु पर बीमा की राशि १० हजार रुपये निर्धारित की है जिसे बढ़ाकर १ लाख रुपये किया जाए।

२.बीड़ी श्रमिकों की पुत्रियों की शादी पर केन्द्र सरकार केवल ५ हजार रुपये देती है जिसे बढ़ाकर ५० हजार रुपये किया जाए।

श्री गिरधारी लाल भार्गव (जयपुर) : उपाध्यक्ष महोदय, आगामी सप्ताह की संसदीय कार्यसूची में निम्न विषयों को सम्मिलित किया जाए:-

१.दिल्ली उच्च न्यायालय के पास एक भवन है जिसका नाम जयपुर हाउस है। इसमें राष्ट्रीय संग्रहालय खोला हुआ है। यदि इस जयपुर हाउस के स्थान पर एक उपयुक्त स्थान भारत सरकार दे दे तो वहां पर जयपुर हाउस बनाकर राजस्थान के निवासियों की ठहरने की व्यवस्था की जा सकती है।

२.जयपुर में पेयजल संकट गहरा होता जा रहा है। इसके समाधान के लिए पुराने तालाब, कुओं, बावड़ियों और अन्य जल रुाोतों की मरम्मत व गहरा किए जाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही पुरानी पाइप लाइन को बदलने व छोटी पाइप लाइन को बड़ी पाइप लाइन में बदलने के लिए उचित धन की आवश्यकता है।

इसलिए केन्द्र सरकार से मांग है कि जल समस्या को हल करने व पाइप लाइनों को बदलने हेतु एक विशेष आर्थिक पैकेज दें।

श्री सुनिल कुमार महतो (जमशेदपुर) : उपाध्यक्ष महोदय, अगले सप्ताह की कार्यसूची में निम्नलखित कार्यों को शामिल करने की कृपा करें:-

१.झारखंड आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और वहां बहुत लोग गरीबी रेखा के नीचे रहते हैं। झारखंड में इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत फंड कम दिया गया है। अत: झारखंड में इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत फंड बढ़ाने का कार्य।

२.राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को पूर्वी सिंहभूम में लागू करने का प्रस्ताव राज्य सरकार ने भेजा है। उसे केन्द्र सरकार द्वारा शीघ्र स्वीकृत किए जाने का कार्य।

श्री राजनरायन बुधौलिया (हमीरपुर, उ.प्र.) : उपाध्यक्ष महोदय, अगले सप्ताह की कार्यसूची में अविलम्बनीय लोक महत्व के निम्नलखित विषय जोड़े जाएं:-

१.केन्द्रीय सरकार की इस वर्ष प्रारंभ की गई १२०० मेगावाट की नवीन विद्युत इकाइयों से उत्तर प्रदेश को उसके अंश की पूर्ण अतरिक्त विजली उपलब्ध करवाई जाए।

२.देवरी बांध (उ.प्र.) के आगे से ९ किलोमीटर तक सीधे हरपालपुर (म.प्र.) को जोड़ने वाली सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग में समाहित कर लिया जाए तथा देवरी बांध जनपद झांसी से मटौध जनपद बांदा उ.प्र. तक सड़क का चौड़ीकरण एवं सुद्ृढ़ीकरण एवं बीच में पड़ने वाले पांच रपटों का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूरा करवाने का कष्ट करें[r8] ।

श्री हेमलाल मुर्मू (राजमहल) : उपाध्यक्ष महोदय, अगले सप्ताह की कार्य सूची में निम्नलखित विषयों को जोड़ने की कृपा करें : –

(1)       झारखंड के  बड़हरवा रेलवे स्टेशन के रेलवे सम्पार जो राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है और यह मार्ग पश्चिम बंगाल एवं अन्य राज्यों को जोड़ती है, पर रेलवे द्वारा उपरि पुल के निर्माण की अपेक्षा।

(२)झारखंड राज्य के साहिबगंज जिला के तालझाड़ी ब्लाक (प्रखंड) एवं अन्य स्थानों पर जंगली हाथी द्वारा दर्जनों लोगों की हत्या एवं हजारों व्यक्तियों की जानमाल की सुरक्षा हेतु जंगली हाथियों को अन्यत्र आश्रयी स्थल पर स्थानांतरित करने और प्रभावित स्थानों के निवासियों को जान-माल की सुरक्षा सहित मुआवजा देने की आवश्यकता।

श्री टेक लाल महतो (गरिडीह) : उपाध्यक्ष महोदय, आगामी सप्ताह की कार्य सूची में निम्न विषयों को जोड़ा जाए :-

1.                   झारखंड राज्य स्थित बोकारो जिलान्तर्गत भारत कोकिंग कोल लमिटेड की दामोदा कोलियरी एरिया एक के किस्टो मुंडा और १३७ मजदूरों को तत्काल स्थायीकरण किया जाए।

2.                   झारखंड राज्य स्थित सैन्ट्रल कोल फील्ड्स के केपेटिव पावर प्लांट कठारा एरिया स्थित की १९३ एकड़ जमीन ४७ परिवारों की अधिग्रहित की गयी है। इस केपेटिव पावर प्लांट को सी.सी.एल. ने चलाने हेतु इम्पीरियल फास्टनर प्राइवेट लमिटेड को ठेके पर दिया है। सी.सी.एल. और विस्थापितों के बीच ५.७.१९९३ को समझौता हुआ था कि ४७ व्यक्तियों को नौकरी दी जायेगी किन्तु अभी तक किसी को नौकरी नहीं दी गयी है। अत: तत्काल ४७ व्यक्तियों की नौकरी पर रखा जाए।

श्री अविनाश राय खन्ना (होशियारपुर) :उपाध्यक्ष महोदय, अगले सप्ताह की कार्य सूची में निम्नलखित विषय रखे जायें :-

1.                   होशियारपुर (पंजाब) में चकित्सा की सुविधायें नहीं हैं। नीम पहाड़ी क्षेत्र भी पड़ता है। एक मेडिकल कालेज खोलने की आवश्यकता।

2.                   होशियारपुर में आजादी से पहले की रेलवे लाइन हैं जिसका अभी तक विस्तार नहीं हुआ है। होशियारपुर को टांडा रेलवे लाइन से जोड़ने के बारे में।

उपाध्यक्ष महोदय :  श्री वी.के. ठुम्मर —- अनुपस्थित।