Judgements

Need To Open A Kendriya Vidyalaya In Nawada, Bihar. on 19 August, 2010

Lok Sabha Debates
Need To Open A Kendriya Vidyalaya In Nawada, Bihar. on 19 August, 2010


an>

Title: Need to open a Kendriya Vidyalaya in Nawada, Bihar.

डॉ. भोला सिंह (नवादा): बिहार राज्य में नवादा जिला वर्षों से घोर उपेक्षा का दंश झेल रहा है । यह जिला सम्पूर्ण रूप से दलित, महादलित, अति पिछड़े, पिछड़े, अल्पसंख्यकों एवं कमजोर वर्गों का रहा है । इन्हें वर्षों के सूखे के कारण दो जून की रोटी प्राप्त करना नसीब नहीं हो रही है । इनके बच्चे आधुनिक और अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें इसकी कोई व्यवस्था नहीं हैं । अभी हाल ही में नवादा में एक व्यक्ति ने8 बीघे जमीन केन्द्रीय विद्यालय के लिए निबंधित की है । इतना ही नहीं केन्द्रीय विद्यालय चलाने के लिए भवन भी बिना किराए के देने की व्यवस्था हुई है । कई अवसरों पर नवादा में केन्द्रीय विद्यालय खोलने के लिए केन्द्र सरकार से सम्पर्क साधा गया है पर अभी तक इस दिशा में कोई सकारात्मक उपलब्धि नहीं दिखाई पड़ती है । नवादा में केन्द्रीय प्रतिष्ठानों के लगभग 1500 कर्मचारियों के परिवार हैं । उनके बच्चे केन्द्रीय विद्यालय के अभाव में अच्छी शिक्षा से वंचित हैं । अतः मैं सदन के माध्यम से शिक्षा मंत्री से आग्रह करता हूँ कि वेनवादा में केन्द्रीय विद्यालय खोलने के लिए सकारात्मक पहल करें ।