Lok Sabha Debates
Need To Start Gauge Conversion Work Between Jabalpur And Panna Via … on 22 November, 2001
Title: Need to start gauge conversion work between Jabalpur and Panna via Damoh in Madhya Pradesh – Laid.
(दमोह) : महोदय, १९९९ में तत्कालीन रेल मंत्री जी ने जबलपुर से पन्ना वाया दमोह हटा आमान गेज रेलवे लाइन के सर्वेक्षण एवं निर्माण की घोषणा की थी, जिसके मुताबिक उसका सर्वेक्षण कार्य शुरू हुआ था। उसका कार्य आज भी प्रगति पर है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट रूप से जानकारी प्राप्त नहीं हो रही है कि यह कार्य किस स्थिति में है। उसका पूर्ण सर्वेक्षण किया जाये एवं उसका निर्माण कराने की तत्काल कार्रवाई की जाये।