Judgements

Need To Review And Revise Bpl List In Bihar. on 14 May, 2007

Lok Sabha Debates
Need To Review And Revise Bpl List In Bihar. on 14 May, 2007

Title: Need to review and revise BPL list in Bihar.

श्री राम कृपाल यादव (पटना) : महोदय, बिहार में बीपीएल सूची में काफी नियमितताएं की गई हैं। वहां सही एवं जरूरतमंद लोगों को बीपीएल सूची में शामिल नहीं किया गया। इस कारण बिहार में आंदोलन हो रहे हैं। सरकारी एवं प्राईवेट सम्पत्तियों का नुकसान हो रहा है किंतु राज्य सरकार किसी भी तरह की कार्यवाही बीपीएल सूची में सुधार लाने के लिए नहीं कर रही है। यह जानकारी मिली है कि २०-२५ लाख से अधिक आपत्तियां लोगों द्वारा जमा की जा चुकी हैं। केन्द्र सरकार के अनुसार ७३ लाख लोगों की सूची तैयार भी की गई, किंतु जरूरतमंदों को नजर अंदाज किया गया और अनियमितताओं के तहत अमीरों को बीपीएल सूची में शामिल कर लिया गया।

            अत: मैं इस सदन के माध्यम से माननीय ग्रामीण विकास मंत्री जी का ध्यान इस ओर आकृष्ट करना चाहता हूं और आग्रह करता हूं कि केन्द्र सरकार इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान दे और राज्य सरकार को निर्देश दे कि यहां वस्तुस्थिति के आधार पर बीपीएल सूची अविलम्ब तैयार करे।