Judgements

Members Made Submission Regarding Situation In Iraq And Demanded A … on 7 April, 2003

Lok Sabha Debates
Members Made Submission Regarding Situation In Iraq And Demanded A … on 7 April, 2003


ont>

14.02 hrs.

The Lok Sabha re-assembled at two minutes past Fourteen of the Clock.

(Mr. Speaker in the Chair)

Title: Members made submission regarding situation in Iraq and demanded a unanimous resolution on Iraq issue. Mr. Speaker made his observation, thereupon.

श्री रामजीलाल सुमन (फिरोजाबाद): अध्यक्ष जी, जो कार्य-स्थगन प्रस्ताव था उस पर बहस होनी चाहिए।…( व्यवधान)

श्री चन्द्रकांत खैरे (औरंगाबाद, महाराष्ट्र) : सर, इस मोशन पर चर्चा होनी चाहिए।

श्री प्रियरंजन दासमुंशी

(रायगंज) : अध्यक्ष जी, सुबह इराक मसले पर सभी लोगों ने अपना-अपना मत पेश किया। मेरा अपनी पार्टी की तरफ से आपसे अनुरोध है कि आपने आज जो पांच बजे लीडर्स मीटिंग बुलाई है उस मीटिंग में सरकार क्या कहना चाहती है वह हमें समझाए। हम लोग सोच-विचार करें और उसके बाद कार्यवाही शुरू हो। हम चाहते हैं कि इस पर बहस पूरी तरह से होनी चाहिए और साथ ही हम यह भी चाहते हैं कि लोग अपना मत-विभाजन न करें। इसलिए शाम पांच बजे तक हाउस को स्थगित कर दीजिए।

श्री मुलायम सिंह यादव

(सम्भल): अध्यक्ष जी, यह गंभीर सवाल है और हम चाहते हैं कि इस पर सारा देश एक दिखाई दे और सदन में भी कहीं पर मतभेद दिखाई न दे। अगर आप ऐसा यहां कर सकते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। दूसरा, आपने पांच बजे सर्वदलीय मीटिंग बुलाई है और जैसा माननीय दासमुंशी जी ने कहा है कि सरकार और विपक्ष इस पर एक साथ बैठे। एक संदेश सारे देश के सामने जाना चाहिए, यह हमारी राय है। यह भूमिका आप निभा सकते हैं। इसलिए हम चाहते हैं कि पांच बजे तक सदन को स्थगित किया जाए। सरकार क्या प्रस्ताव लाती है और हमें उसमें कहां आपत्ति है, वहीं पर हम आपत्ति करेंगे। हम सर्वसम्मति से प्रस्ताव लाने का काम करना चाहते हैं।

SHRI SOMNATH CHATTERJEE

(BOLPUR): Sir, from the very beginning we are trying to put up a united view of the whole country on this very important issue. Certain observations have been made today by Shri V.K. Malhotra. We have again been trying on that. But since we spoke and the House was adjourned, we have not heard anything from the Government. I understand from the whispers that some sort of preparation is being made on the Government’s side. But so far we have not been taken into confidence, and certainly we shall respond to that.

We are repeatedly requesting the Government to put up a united stand so far as this House and the country are concerned. If that attempt is being made, we shall welcome it. Sir, I believe that your initiative is essential. Now since there is no response from the Government, I endorse the request made by Shri Dasmunsi and Shri Mulayam Singh Yadav, and request you to adjourn the House till 5 o’clock.

श्री राम विलास पासवान

(हाजीपुर): अध्यक्ष महोदय, यह मामला सदन में सवेरे से चल रहा है। मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने पहले से ही पांच बजे लीडर्स की बैठक बुला रखी है। इस संबंध में सरकार को चाहिए था कि रिजोल्यूशन पर विचार करने के लिए पहले से ही बैठक बुला ली जाती। सरकार यह समझ रही है कि वे जो काम करेंगे, अपोजीशन उस पर मोहर लगाने का काम करेगी। ऐसा नहीं हो सकता है। यह नेशनल इन्टरैस्ट का मामला है, पूरे देश के सम्मान का मामला है। इसीलिए हमने एडजार्नमेंट मोशन प्रस्तुत किया है। उसमें पहला नाम मेरा ही है और मुझे ही पहले बोलने के लिए समय मिलता, लेकिन आपने उसको रिजैक्ट कर दिया। यह आपका अधिकार क्षेत्र है। लेकिन हम यह जरूर चाहेंगे कि कोई भी रिजोल्युशन आए, आप डिबेट करा दीजिए। इसमें पक्ष या विपक्ष का सवाल नहीं है और जैसा मल्होत्रा जी ने कड़ी लैंग्वेज में बोला है, यदि उसका दस प्रतिशत सरकार मान ले, तो समस्या का निदान हो जाए। Thundering clouds sledom rain नहीं होना चाहिए। इसलिए मैं आपसे आग्रह करूंगा कि सदन की कार्यवाही पांच बजे तक स्थगित कर दीजिए। पांच बजे हम लोग बैठक कर लें और वहां इस बारे में तय कर लें।

अध्यक्ष महोदय

: मैंने सदन में नेताओं को सुना। मैं भी यह सोच रहा हूं कि इतने गम्भीर विषय पर पूरे सदन को एक मत होने की सख्त जरूरत है। अभी-अभी अन्य नेताओं से भी चर्चा हुई है। सरकार की तरफ से एक ड्राफ्ट भी दिखाया गया है। मैं सोचता हूं कि इस विषय पर ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने के लिए एक और मीटिंग होने की जरूरत है। जो सूचना आपने दी हैं, मैं आपकी सूचना से सहमत हूं। पांच बजे मेरे चैम्बर में मीटिंग है। सभी पार्टियों के नेतागण वहां आ जायेंगे और इस विषय में चर्चा होगी। मुझे बड़ी खुशी होगी, एक ड्राफ्ट जो सभी को मान्य हो, आ जाए। देश के सामने एक बहुत बड़ा विषय है और इस विषय पर पूरा सदन एक मत होकर काम करे, तो ठीक रहेगा।

मैं सदन की कार्यवाही पांच बजे तक के लिए स्थगित करता हूं।

14.07 hours

The Lok Sabha then adjourned till Seventeen of the Clock.

—————-