Judgements

Difficulties Being Faced By Public And Transporters In Delhi Due To … on 7 August, 2001

Lok Sabha Debates
Difficulties Being Faced By Public And Transporters In Delhi Due To … on 7 August, 2001

Title: Difficulties being faced by public and transporters in Delhi due to shortage of CNG.

कुंवर अखिलेश सिंह (महाराजगंज, उ.प्र.) अध्यक्ष महोदय, आपने कहा था….

अध्यक्ष महोदय: मेरे पास लिस्ट है, मैं आपको बुलाऊंगा। आप बैठ जायें। श्री मदन लाल खुराना।

श्री मदन लाल खुराना (दिल्ली सदर) अ्ाध्यक्ष महोदय, दिल्ली में सी.एन.जी. बसों के कारण दिल्ली के ट्रांसपोर्ट के अंदर एक क्राइसिस आ गया है।

आज हालत यह है कि दिल्ली के अंदर जितनी बसे हैं उनका ५० परसेन्ट यूटीलाइजेशन हो रहा है, क्योंकि जो स्कूटर वाले और तिपहिये वाहन हैं, वे छ घंटे से लेकर १२ घंटे तक लाइनों में लगे रहते हैं। जो बस वाले हैं वे १२ घंटे से लेकर ३६ घंटे तक लाइनों में लगे रहते हैं। इसके कारण वाहनों का पूरा यूटीलाइजेशन नहीं हो रहा है।

अध्यक्ष महोदय, अभी दो दिन पहले पश्चिमी दिल्ली में एक सी.एन.जी. बस में आ लगी है जिसमें पांच लोग घायल हो गये हैं। उसके कारण एक संकट का वातावरण पैदा हो गया है। अभी भूरे लाल कमेटी बैठाई गई थी जो सुप्रीम कोर्ट के आर्डर के बाद बैठी थी। उसने जो रिपोर्ट दी है उसमें दो बातें बहुत डेन्जरस हैं। उसमें प्रथम यह है कि केवल सी.एन.जी. बसें ही यहां चल सकती हैं, उसी को प्राथमिकता दी गई है और दूसरा यह कहा गया है कि डीजल की कीमतें बढ़ाई जाएं। दुनिया में जितने भी डेवलप्ड कंट्रीज हैं उनमें कोई भी ऐसा कंट्री नहीं है जिसमें पूरी तरह से सी.एन.जी. बसों को चलाया जाता हो, बहुत कम सी.एन.जी.बसें होती हैं। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। मेरा निवेदन है कि दस तारीख को दिल्ली के स्कूटर और टैक्सी वालों ने पूरी हड़ताल का ऐलान किया है। उस दिन दिल्ली के ट्रांसपोर्टर्स राजघाट से सुप्रीम कोर्ट तक जाने वाले हैं। मैंने मंत्री महोदय से प्रार्थना की है कि आप जो अपना एफीडेविट दे रहे हैं, वह ठीक दे रहे हैं। भारत सरकार ने इस बारे में जो एक्शन सोचा है वह ठीक सोचा है। मेरा कहना यह है कि अगर सुप्रीम कोर्ट उसके अनुकूल फैसला करती है तो बहुत अच्छा है, नहीं तो लॉ डिपार्टमैन्ट की राय लेकर कोई आर्डीनेन्स जारी करके ट्रांसपोटर्र्स को न्याय दिलाया जाए। धन्यवाद ।… (Interruptions)

MR. SPEAKER: Shri Vijay Goel, you have also given a notice under the same subject; you can also associate with Shri Madan Lal Khurana.

… (Interruptions)

श्रीविजय गोयल (चांदनी चौक)सर, मैं अपने आपको इससे सम्बद्ध करता हूं और चाहता हूं कि इस संबंध में मंत्री जी कुछ वक्तव्य दें ।… ( व्यवधान)

 
 

श्री रघुनाथ झा (गोपालगंज) : अध्यक्ष महोदय, बिहार में मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड में राहत सामग्री के वितरण में धांधली के चलते वहां पुलिस फायरिंग में आठ बेगुनाह लोग मारे गये हैं। … ( व्यवधान)

१२४७ hrs.

(इस समय श्री रघुनाथ झा, श्री सुदीप बंद्योपाध्याय तथा कुछ अन्य माननीय सदस्य

सभा पटल के निकट फर्श पर खड़े हो गए।)MR. SPEAKER: Nothing should go on record.

(Interruptions) *…श्री सईदुज्जमा (मुजफ्फ़रनगर) : अध्यक्ष महोदय, मुझे भी बोलने का मौका दिया जाए ।… ( व्यवधान)

MR. SPEAKER: Please go to your seats first.

 

… (Interruptions)

1248 hrs.
 

( इस समय श्री रघुनाथ झा तथा अन्य माननीय सदस्य अपने-अपने

स्थानों पर वापस चले गए।)

अध्यक्ष महोदय : हम आपको भी बुलायेंगे। अभी मैंने रघुनाथ झा को बुलाया है।

…( व्यवधान)

श्री रघुनाथ झा : अध्यक्ष महोदय, बिहार के औराई प्रखंड में लोगों पर गोलियां चलाई गई हैं। वे लोग राशन और राहत सामग्री लेने के लिए आये थे।ह्ल( व्यवधान) वहां गोलियां चलाई गई हैं और यह वहां की सरकार ने चलाई हैं।… ( व्यवधान) लोगों को राहत के नाम पर कुछ नहीं दिया गया बल्कि उन पर गोलियां चलाई गई… ( व्यवधान)

1249 hrs.

( इस समय श्री सुदीप बंद्योपाध्याय तथा कुछ अन्य माननीय सदस्य अपने-अपने स्थानों पर वापस चले गए।)

अध्यक्ष महोदय : आप मनिस्टर को रिप्लाई देने दीजिए, हम आपको भी बुलायेंगे।

…( व्यवधान)

MR. SPEAKER: Let the Minister reply to the issue raised by Shri Madan Lal Khurana.