Title: Need to provide more air service between Ahmedabad and Delhi particularly during day time. – Laid.
(बनासकांठा): अध्यक्ष महोदय, दिल्ली से अहमदाबाद के बीच दिन में दो फ्लाईट हैं और इन फ्लाईटों में प्रतीक्षा सूची भी ज्यादा रहती है। दिन में कोई भी फ्लाईट न होने से व्यापारियों और अन्य लोगों को बहुत असुविधा हो रही है। लोगों को मुम्बई पहुंच कर दिल्ली आना पड़ता है। गुजरात के लोगों की मांग है कि अहमदाबाद और दिल्ली के बीच में दोपहर के आसपास भी एक फ्लाईट आरंभ किया जाये। दिल्ली से मुम्बई के बीच एक दिन में २० के लगभग फ्लाईटें हैं। इसमें कुछ फ्लाइटों को दोपहर के आसपास अहमदाबाद होकर भी चलाया जा सकता है।
सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध है कि अहमदाबाद और दिल्ली के बीच दोपहर में एक फ्लाईट शीघ्र चलायी जाये।