Judgements

Need To Expedite The Pending Railway Projects In Bareilly, Uttar … on 30 November, 2007

Lok Sabha Debates
Need To Expedite The Pending Railway Projects In Bareilly, Uttar … on 30 November, 2007


an>

Title: Need to expedite the pending Railway Projects in Bareilly, Uttar Pradesh.

श्री संतोष गंगवार (बरेली): महोदय, मेरे निर्वाचन क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं लम्बित हैं, इस संबंध में पहले भी काफी कहा गया है। मेरा माननीय रेलमंत्री जी से आग्रह है कि बरेली की निम्नलिखित महत्वपूर्ण समस्याओं को शीघ्र हल करने हेतु अतिशीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु उपयुक्त कार्यवाही करें:

1.    बरेली इज्जतनगर स्थित पूर्वोत्तर रेल कारखाने जो अब कम कार्य होने के कारण बंद हो रहा है, उपयुक्त नए कारखाने की स्थापना, इस हेतु उपयुक्त स्थान व साधन।

2.    बरेली महानगर के मध्य पूर्वोत्तर रेल के हार्टमेन, इज्जतनगर व कटघर(श्मशान भूमि) पर उपरिगामी सेतु निर्माण।

3.    राष्ट्रीय राजमार्ग 24 (बरेली के निकट) भिटौरा (फतेहगंज पश्चिमी), नागरिया सादात (मीरगंज) पर उपरिगामी सेतु निर्माण।

4.    इज्जतनगर कारखाना से बरेली जंक्शन तक आमान परिवर्तन का कार्य

5.    बरेली पीलीभीत खीरी मार्ग का आमान परिवर्तन

6.    बरेली नगर के मध्य सिटी बुकिंग एजेंसी की स्थापना

7.    बरेली जंक्शन पर महिलाओं, विकलांग व वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त खिड़कियों की स्थापना।

 

MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Manjunath Kunnur — not present

Shri Chandramani Tripathi, you are requested to go back to your seat, and speak from there.

श्री चन्द्र मणि त्रिपाठी (रीवा)   : महोदय, मुझे इसी स्थान से बोलने की अनुमति दी जाए।

MR. DEPUTY-SPEAKER: All right, you are allowed to speak from this place.

 

 

* Treated as laid on the Table.