Judgements

Need To Open Gate No. 217 Near Kashipur (Sarar) Railway Station On … on 9 December, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Open Gate No. 217 Near Kashipur (Sarar) Railway Station On … on 9 December, 2009


>

Title : Need to open Gate No. 217 near Kashipur (Sarar) Railway Station on Vadodara-Bharuch railway line to facilitate nearby villagers of Bharuch Parliamentary Constituency, Gujarat during exigencies.

 

श्री मनसुखभाई डी. वसावा (भरूच): महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र भरूच में बडोदरा-भरूच रेलवे लाइन पर काशीपुर (सरार) रेलवे स्टेशन के पास फाटक नम्बर 217 है। फाटक के उस पार उंटिया, मेहगाम, कोसन्दरा, हरसुन्डा एवं हुसेपूरा अन्य कई गांव है, इन गांव के लोगों को शहरों एवं आसपास के गांव में आने जाने का यही फाटक एकमात्र रास्ता है। इस फाटक से इन गांवों की दूरी छः किलोमीटर के लगभग है और गांव के दूसरी ओर पूरा का पूरा भाग समुद्र का लगता है। यह फाटक 12 घंटे बंद रहता है, जिसकी वजह से रात के समय इन गांवों के बीमार व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं को शहर में नहीं ले जाया जा सकता और विवाह समारोह में शामिल होने, नवरात्रों में शहरों को जाने में लोगों को बहुत दिक्कत हो जाती है। कइ बार रात में बंद फाटक की वजह से इन गांव के लोगों के बीमार व्यक्तियों को अस्पताल नहीं ले जाया जा सका, जिनके कारण उनकी मौत हो गई। बंद फाटक रहने के कारण कई बार स्टेशन मास्टर से लोगों का झगड़ा भी हुआ है और कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। इन गांवों के लोगों ने इस फाटक को 24 घंटे खोले रखने का अनुरोध किया है।

          अतः सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध है कि काशीपुर सरार रेलवे स्टेशन के पास फाटक नम्बर 217 को 12 घंटे की बजाय 24 घंटे खोला जाये, जिसके कारण इन गांवों के लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में बीमार व्यक्तियों एवं गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाया जा सके और लोग विवाह एवं धार्मिक उत्सव में शामिल हो सकें।