Title: Regarding doubling of Surat Bhoosawal railway line in Maharashtra.
(नन्दुरबार) : अध्यक्ष महोदय, मैं एक लोकोपयोगी बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा यहां उठाना चाहता हूं। …( व्यवधान )
अध्यक्ष महोदय : मैंने श्री गावीत को बुलाया है, आप बैठ जाइये।
श्री माणिकराव होडल्या गावीत: सूरत-भुसावल रेल लाइन सिंगल रेल लाइन है, जिसे डबल रेल लाइन में कन्वर्ट करने के लिए मैं वर्ष १९८४ से लगातार सरकार से प्रार्थना करता आ रहा हूं।
MR. SPEAKER: Shri Gavit, the House is going to discuss the Railway Budget tomorrow and day after tomorrow. So, you may raise this point at that time.
*Not Recorded.
श्री माणिकराव होडल्या गावीत: सर, यह एक छोटा सा मुद्दा है। मैं प्रत्येक रेल बजट में सभी मंत्रियों से मिलकर इस लाइन को डबल लाइन करने के बारे में सवाल उठाता रहा हूं। वर्ष १९८४ में श्री माधवराव सिंधिया जी रेल मंत्री थे और तब उन्होंने २५ किलोमीटर की मंजूरी दी थी। यह रेल लाइन गुजरात और महाराष्ट्र के आदिवासी इलाकों से होकर गुजरती है, इसीलिए इस रेल लाइन पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। इस वर्ष के रेल बजट में भी इसका उल्लेख नहीं हुआ है। इसलिए मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस सिंगल लाइन को डबल रेल लाइन बनाने की मंजूरी सप्लीमैंटरी बजट में दी जाए।
दूसरा निवेदन यह है कि जो सर्वे हो चुका है, मनमाड-मालेगांव धुले-नरडाणा का, उनके लिए भी बजट में कुछ प्रावधान नहीं है। नरडाणा से सिरपुर और इंदौर तक नई लाइन के सर्वे कराने की भी मैं मांग करता हूं। …( व्यवधान )