Judgements

Requested The Ministry Of Rural Development To Install At Least Five … on 3 August, 2001

Lok Sabha Debates
Requested The Ministry Of Rural Development To Install At Least Five … on 3 August, 2001

Title: Requested the Ministry of Rural Development to install at least five tubewells in the development blocks of Chakarnagar, Mahewa, Ajeetmal and Etawah to solve the water cirsis faced by the farmers in these areas.

श्री रघुराज सिंह शाक्य

(इटावा) : उपाध्यक्ष महोदय, मैं अपने संसदीय क्षेत्र इटावा की एक महत्वपूर्ण समस्या की ओर आपका ध्यान दिलाना चाहता हूं। मेरे संसदीय क्षेत्र के चकरनगर, महेवा, अजीतमल और इटावा के विकास खंडों में पानी की सतह काफी नीचे चली गई है। मैं ग्रामीण विकास मंत्रालय से अनुरोध करना चाहता हूं कि इन विकास खंडों में कम से कम पांच सरकारी टयूबवैल लगाए जाएं जिससे वहां के किसान जो गम्भीर संकट में हैं, उनकी समस्या का समाधान हो सके।