>
Title: Regarding the situation of Steel Industry in Punjab.
श्री अविनाश राय खन्ना (होशियारपुर): माननीय सभापति महोदय, आज मैं सरकार का ध्यान उस बात की ओर दिलाना चाहता है जिससे सारे देश की इंडस्ट्रीज खत्म होने के कगार पर हैं। इसके पीछे बहुत बड़ा षडय़ंत्र है। …( व्यवधान) हर रोज स्टील के भाव बढ़ रहे हैं। …( व्यवधान)
सभापति महोदयः वह एसोसिएट हो गए हैं।
…( व्यवधान)
सभापति महोदयः एक ही विषय पर कितने लोग बोलेंगे?
…( व्यवधान)
सभापति महोदयः वह एसोसिएट हो गए हैं।
…( व्यवधान)
सभापति महोदयः अब उससे अपनी तुलना मत करिए।
…( व्यवधान)
SHRI BASU DEB ACHARIA : Sir, we demand a statement from the Government. It is a very serious matter. … (Interruptions)
SHRI RUPCHAND PAL (HOOGHLY): Sir, why are you not allowing me to speak, when you have given me an assurance during the Question Hour?… (Interruptions)
श्री अविनाश राय खन्ना (होशियारपुर): पंजाब में कोई भी इंडस्ट्री बच नहीं पाएगी। सरकार ने माना था कि इसके प्राइज नहीं बढ़ेंगे। अफसोस की बात है कि दो महीने में लगातार तीन बार स्टील के भाव बढे हैं। अगर कोई उद्योगपति स्टील के ऑर्डर प्लेस करता है, …( व्यवधान) जब कोई चीज मैन्यूफैक्चर करता है तो स्टील का रेट बढ़ कर दुगना हो जाता है। इसके कारण पंजाब की इंडस्ट्री और फगवाड़ा के चार हजार यूनिट्स बंद होने के कगार पर हैं। …( व्यवधान)स्टील इंडस्ट्री को बचाया जाए और सरकार स्टील के भाव को स्टेबल करे वरना बहुत ज्यादा बेरोजगारी बढ़ जाएगी। इंडस्ट्रीज के बंद होने से देश के ऊपर बहुत बड़ा संकट आ जाएगा। इसलिए मैं आपकी मदद से सरकार का ध्यान इस ओर दिलाना चाहता हूं। …( व्यवधान)
सभापति महोदयः अब कुछ लिखा नहीं जाएगा।
…( व्यवधान)*
सभापति महोदयः बाकी सभी नोटिस शाम को लिए जाएंगे। अब हम भोजनावकाश के लिए उठते हैं।
13.03 hrs.
The Lok Sabha then adjourned for lunch till Fourteen of the Clock
* Not recorded