Judgements

Need To Confer €Œbharat Ratnaâ€� Award To Sachin Tendulkar And … on 3 March, 2010

Lok Sabha Debates
Need To Confer €Œbharat Ratnaâ€� Award To Sachin Tendulkar And … on 3 March, 2010


>

Title: Need to confer “Bharat Ratna” Award to Sachin Tendulkar and establish institutions in his name at National and State levels for organising activities related to youth besides instituting “Tendulkar Award” to encourage youth.

डॉ. राजन सुशान्त (कांगड़ा): महोदया, मैं भारत सरकार का और विशेष तौर पर माननीय प्रधानमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं कि हमारे देश के महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की विशेष उपलब्धि पर आदरणीय लोकसभा अध्यक्ष महोदया ने सारे देश की ओर से बधाई दी थी। मैं इसी बात को आगे बढ़ाता हुआ कहना चाहता हूं कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में वन डे मैच में 200 रन की नाबाद पारी खेलकर इस महान खिलाड़ी ने न सिर्फ अपना नाम रोशन किया है बल्कि पूरी दुनिया में भारत और भारतवासियों का नाम रोशन किया है। इन्होंने विश्व में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मेरी मांग है कि भविष्य में इस तरह का इतिहास रचने के लिए और युवाओं को प्रेरणा देने के लिए महान खिलाड़ी को सरकार और जनता की ओर से बधाई के साथ देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया जाए। मैं आज यह मांग कर रहा हूं ताकि इससे भविष्य में युवाओं को अपने देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा मिले। श्री सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देने के साथ इनके नाम पर राष्ट्रीय स्तर पर भी कोई संस्थान खोला जाए। राज्यों में भी शिक्षा, क्रीड़ा और अन्य क्षेत्रों में संस्थान खोले जाएं जिससे युवा पीढ़ी प्रेरणा ले सके। मैं इसके साथ एक बात और जोड़ना चाहता हूं कि सचिन तेंदुलकर के नाम पर वार्षिक पुरस्कार भी घोषित किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ियां देश के लिए पूरी स्पर्द्धा के साथ आगे बढ़ें। मैं समझता हूं कि इस महान खिलाड़ी के लिए यह बहुत बड़ा योगदान होगा। धन्यवाद।