Judgements

Need To Declare Depalidham In Sheohar District, Bihar As On … on 29 August, 2007

Lok Sabha Debates
Need To Declare Depalidham In Sheohar District, Bihar As On … on 29 August, 2007


>

Title: Need to declare Depalidham in Sheohar district, Bihar as on international tourist spot.

श्री सीताराम सिंह (शिवहर) : महोदय, बिहार राज्य में मेरा लोकसभा क्षेत्र शिवहर है।  यहां एक देवकुलीधाम स्थल है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में इसे दर्जा दिए जाने की आवश्यकता है।  यह पौराणिक और काफी महत्वपूर्ण स्थल है।  यहां पुराने काल से ही प्रसिद्ध भगवान शिव का मंदिर है।  हजारों की संख्या में प्रतिदिन लोग यहां दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। प्रतिवर्ष फाल्गुन माह के समय, शिवरात्रि के अवसर पर लाखों की संख्या में यहां श्रद्धालु आते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं।  यहां देश-विदेश से लोग आते हैं।   

            इस स्थल की यह विशेषता है कि महाभारत काल के समय से इस धरती पर राजा द्रुपद का राज्य था। बहुत सी पौराणिक चीजें इसके इर्द-गिर्द में आज भी स्थित हैं।   उस समय के बहुत बड़े तालाब यहां अभी भी हैं, लेकिन इनकी समुचित ढंग से देखभाल नहीं हो रही है।  हमारी पुरानी संस्कृति धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। 

            महोदय, मैं सरकार से मांग करता हूं कि देवकुलीधाम स्थल, जो शिवहर जिले में स्थित है, को एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में घोषित किया जाए और इसकी संस्कृति को विलुप्त होने से बचाया जाए।