Judgements

Need To Expedite The Electrification Works In Jahanabad, Arwal And … on 14 July, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Expedite The Electrification Works In Jahanabad, Arwal And … on 14 July, 2009


>

Title : Need to expedite the electrification works in Jahanabad, Arwal and Gaya districts of Bihar under Rajiv Gandhi Gramin Vidyutikaran Scheme.

श्री जगदीश शर्मा (जहानाबाद): राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत बिहार के जहानाबाद, अरवल एवं गया जिला के खिगरसराय, अतरी, मोहड़ा, नीम चक बयानी प्रखंड में पावर ग्रिड कारपोरेशन द्वारा विद्युतीकरण किया जा रहा है। अब तक एक भी ग्राम का पूर्ण विद्युतीकरण नहीं किया गया है। ग्राम में एक तार एल.टी. का ताना जा रहा है। 10, 16, 25, के0वी0ए0 का ट्रांसफार्मर दिया जा रहा है जो अपर्याप्त है। बी0पी0एल परिवार को भी बिजली नहीं दी जा रही है। ए.पी.एल परिवार तो इस योजना से पूर्ण-रूपेण वंचित हैं। कार्य की प्रगति काफी धीमी है। सरकार खामियें को दूर कर तेजी से योजना को लागू करें।