Judgements

Need To Introduce Rail Services In Mahrajganj Parliamentary … on 5 December, 2007

Lok Sabha Debates
Need To Introduce Rail Services In Mahrajganj Parliamentary … on 5 December, 2007


>

Title: Need to introduce rail services in Mahrajganj Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh.

श्री पंकज चौधरी (महाराजगंज, उ.प्र.) :     महोदय, देश में आज भी कई शहर ऐसे हैं जहां पर रेलवे की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। वहां की जनता को ट्रेन से जाने के लिए मीलों दूर जाना पड़ता है। मेरा संसदीय क्षेत्र महाराज गंज इसका एक उदाहरण है। महाराजगंज मेरे संसदीय क्षेत्र का जिला मुख्यालय है और मेरे क्षेत्र की जनता को महाराजगंज अक्सर आना जाना पड़ता है किंतु स्टेशन न होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महाराजगंज के आसपास जो स्टेशन है वह काफी दूर है तथा बहुत ही पुराने समय का है। महाराजगंज को जिला बने लगभग 15 साल हो गये हैं परन्तु वहां पर न तो रेलवे लाइन है, न ही स्टेशन है। यह बड़े दुख की बात है।

          अतः मेरा माननीय रेल मंत्री जी से अनुरोध है कि अगले वित्त वर्ष में सिसवा से एक नई बड़ी रेलवे लाइन को महाराजगंज होकर फरेन्दा तक बिछाने के लिए तथा महाराजगंज को रेलवे स्टेशन बनाने के लिए धनराशि आबंटित करने का कष्ट करें। मेरे इस क्षेत्र की जनता व व्यापारी सभी लोगों को इसका लाभ मिल सके तथा नेपाल व बिहार की ओर से आकर गोण्डा की ओर जाने वाली सभी गाड़ियों की दूरी भी कम हो सके। इससे ईंधन की बचत होगी तथा गोरखपुर स्टेशन पर भीड़ भी कम होगी।