11.17 hrs.
MATTERS UNDER RULE 377 *
MR. SPEAKER : There are several notices under Rule 377. All these matters listed for the day be treated as laid on the Table.
Title: Need to make all the railway reservation counters at Hyderabad functional and open additional railway reservation counters at Sanat Nagar, Ashif Nagar and Himayat Nagar in Andhra Pradesh. – Laid.
(सिकंदराबाद) : अध्यक्ष महोदय, सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान हैदराबाद के रेलवे आरक्षण केन्द्रों की तरफ दिलाना चाहता हूं। हैदराबाद की जनसंख्या ६० लाख से भी अधिक है। रेलवे आरक्षण केन्द्रों पर कई कम्प्यूटर काउंटर बनाए हुए हैं, जिसमें आधे से ज्यादा तो बंद रहते हैं, जिसके कारण लोगों की रेलवे टिकट लेने के लिए लम्बी लाइनें लगती हैं और एक व्यक्ति का नम्बर डेढ़ से दो घंटे के बाद आता है। इससे हैदराबाद के लोगों को रेलवे टिकट लेने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सरकार से अनुरोध है कि हैदराबाद के रेलवे आरक्षण केन्द्रों में, जो कम्प्यूटर काउंटर है, वह सभी खोले जाएं और जनसंख्या एवं रेलवे टिकट की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हैदराबाद के संन्नत नगर, आशिफ नगर एवं हिमायत नगर में एक-एक रेलवे आरक्षण केन्द्र खोले जायें।
* Treated as laid on the Table.