NT>
Title: Need for early construction of by-pass at Reewa in Madhya Pradesh – Laid.
(रीवा):अध्यक्ष महोदय, मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बाईपास की समस्या के बारे में काफी लम्बे समय से केन्द्रीय परिवहन मंत्रालय का ध्यान आकर्षित किया जाता रहा है, किंतु मंत्रालय द्वारा इस ओर त्वरित कोई सार्थक और ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे हैं। नेशनल हाईवे नं० ७ रीवा शहर के मध्य से निकलता है, जिसके कारण भारी वाहन बड़ी संख्या में शहर में होकर गुजरते है। शहर की व्यस्तता के कारण आने वाले इन भारी वाहनों से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। शहर के बीच जहां से नेशनल हाईवे निकलता है, वहां बाजार, कालेज और अनेक महत्वपूर्ण संस्थाएं खुली हुयी हैं। दुर्घटनाओं की वजह से आम नागरिकों में काफी रोष व्याप्त है। यातायात भी अवरूद्ध होता है और कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
मेरा सरकार से अनुरोध है कि स्थानीय लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए रीवा वाईपास अविलम्ब बनाया जाये।