Title: Need to provide a stoppage for express trains at Dullahpur, Ghazipur, Uttar Pradesh.
श्री तूफानी सरोज (सैदपुर) : अध्यक्ष महोदय, मैं उत्तर प्रदेश के सैदपुर लोक सभा क्षेत्र का प्रतनधित्व करता हूं। मेरे लोक सभा क्षेत्र सैदपुर में स्थित रेलवे स्टेशन दुल्लहपुर जो व्यावसायिक द्ृष्टि से पूर्वोत्तर रेलवे का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, उक्त स्टेशन गाजीपुर आजमगढ़ मऊ सीमा पर स्थित है। दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन से होकर लीच्छवी एवम् इंटर सिटी ट्रेनें गुजरती हैं। जिनके ठहराव के लिए काफी दिनों से क्षेत्र की जनता मांग कर रही है। मैं इस सम्बन्ध में लखित निवेदन माननीय रेल मंत्री जी को दे चुका हूं। उक्त ट्रेनों के ठहराव न होने के कारण इस क्षेत्र के नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, इस स्टेशन से दिल्ली की ओर जाने वाली सरजू यमुना व सद्भावना एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव था। इन दोनों ट्रेनों को इस रेल लाइन से हटा लिया गया है, लिच्छवी एक्सप्रेस का ठहराव अत्यन्त आवश्यक है। इसी स्टेशन से होकर जाने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस जो वाराणसी से होकर गोरखपुर के बीच संचालित की जाती है, जो वाराणसी से मऊ ९३ किलो मीटर के बीच मात्र एक जगह रुकती है, जबकि मऊ से भटनी ७५ किलो मीटर की दूरी के बीच एक दर्जन स्टेशनों पर इसका ठहराव है। इसलिए मैं आपके माध्यम से रेल मंत्री जी का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं कि दुल्लहपुर स्टेशन पर इन गाड़ियों का ठहराव होना अत्यन्त आवश्यक है।
अध्यक्ष महोदय : आप बैठ जाइए।
श्री सुरेश रामराव जाधव (परभनी) : सर, दो दिन से नोटिस दे रहा हूं।…( व्यवधान) हमेशा सीनियर लोगों को चांस देते हैं।…( व्यवधान) हमेशा सीनियर बोलेंगे तो हम क्या करेंगे ? …( व्यवधान)
MR. SPEAKER: As per the list, I am calling the names. Please take your seat.… (Interruptions)