Judgements

Regarding Non-Reduction In Prices Of Diesel And Cooking Gas … on 19 December, 2008

Lok Sabha Debates
Regarding Non-Reduction In Prices Of Diesel And Cooking Gas … on 19 December, 2008


>

Title: Regarding non-reduction in prices of diesel and cooking gas commensrate with full in crude oil prices in international market.

* m01

श्री रामजीलाल सुमन : महोदय, पूरा देश जानता है और आप स्वयं जानते हैं कि जुलाई में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल का दाम 147 डालर प्रति बैरल था।  उस समय सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाये।  जब सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाती है, तो उसका एक ही आधार होता है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम बढ़ गया है, लिहाजा हमारी मजबूरी है। जुलाई में क्रूड आयल का दाम 147 डालर प्रति बैरल था, आज वह घटकर 42 डालर प्रति बैरल हो गया है।  सरकार ने 5 रूपए पेट्रोल पर और 2 रूपए डीजल के दाम घटाये, जो नहीं के बराबर है।  सदन चल रहा है और बाहर यह चर्चा सुनने को मिलती है कि सरकार इस पर विचार कर रही है। [p2]    

          अध्यक्ष महोदय, हम आपका संरक्षण चाहते हैं। सरकार डीजल और रसोई गैस के सिलसिले में क्या विचार कर रही है। हम चाहते हैं कि सरकार सदन में आए और यह बताए। यह आम आदमी और किसानों से जुड़ा हुआ मुद्दा है। हमारी जवाबदेही है। इसलिए हम आपका संरक्षण चाहते हैं कि सरकार तत्काल इस मामले पर बयान दे और डीजल का दाम कम से कम 10 रुपये कम होना चाहिए। रसोई गैस के दाम भी कम होने चाहिए।…( व्यवधान)

          हमारा आपकी मार्फत सरकार से आग्रह है। लीडर ऑफ दी हाउस यहां बैठे हुए हैं। इस पर सरकार को तत्काल रीएक्ट करना चाहिए और जन भावनाओं के अनुरूप आचरण करना चाहिए। मैं यही निवेदन करना चाहता हूं। …( व्यवधान)

 

MR. SPEAKER: All the Members of the Samajwadi Party may associate with him.

… (Interruptions)

श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव (झंझारपुर)  : अध्यक्ष महोदय, यह किसानों से जुड़ा हुआ मामला है।…( व्यवधान)

श्री रामजीलाल सुमन : अध्यक्ष महोदय, यह बहुत गंभीर मामला है।…( व्यवधान)

MR. SPEAKER: Not one word would be recorded.

(Interruptions) …*

अध्यक्ष महोदय : आप बैठ जाइए।

…( व्यवधान)

MR. SPEAKER: Hon. Members, please take your seat. I am on my legs.

          This is an Hour where you mention certain matters depending on urgency. In view of the urgency I have accepted it and that is why I called you first. The Leader of the House is here.

… (Interruptions)

अध्यक्ष महोदय : आपने मुद्दा उठाना था, उठाया, बहुत जोर से उठाया, गड़बड़ करके उठाया, हाउस का टाइम भी लिया। अब चुप रहिए, प्लीज़। अब ये लोग तय करेंगे कि क्या करना है।

…( व्यवधान)

श्री रामजीलाल सुमन : अध्यक्ष महोदय, लीडर ऑफ दी हाउस यहां बैठे हुए हैं।…( व्यवधान)

ये क्या तय करेंगे?…( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदय :  हम लंच के लिए हाउस एडजर्न करके चले जाएंगे।

…( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदय : हम क्या करें। कोई हमारी बात सुनता है? आप भी नहीं सुनते, वे लोग भी नहीं सुनते।

…( व्यवधान)

 

 * Not recorded.

श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव :  सरकार का बाहर बयान आ रहा है।…( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदय : अब बहुत हो गया।

                                      …( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदय : अगर आप हाउस नहीं चलाने देंगे तो हम एडजर्न करके चले जाएंगे।

…( व्यवधान)

12.24 hrs

The Lok Sabha then adjourned till Forty Five Minutes

          past Twelve of the Clock.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

श्री रामजीलाल सुमन (फ़िरोज़ाबाद)  :  अध्यक्ष महोदय, हमने आपसे आग्रह किया था कि लीडर ऑफ दी हाउस यहां बैठे हुए हैं। …( व्यवधान)

श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव (झंझारपुर)  :    अध्यक्ष महोदय, सदन के नेता यहां मौजूद हैं। …( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदय :  आप एक-एक करके बोलिये।

…( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदय :  आपने जो मुद्दा उठाया, उसे सरकार ने सुना है।

Shri Pranab Mukherjee, if you want to say something, you can say.

THE MINISTER OF EXTERNAL AFFAIRS (SHRI PRANAB MUKHERJEE): Sir, before the House got adjourned, the hon. Members raised this issue.  We are alive to this problem.  We will look into it and we will come back to the House as soon as a decision is taken. … (Interruptions)

 

12.46 hrs.

 

अध्यक्ष महोदय : आप लोग किस विषय पर बोल रहे हैं?

श्री अशोक प्रधान (खुर्जा)  : हम अंतुले जी वाले विषय पर बोल रहे हैं। …( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदय :  आप उसे छोड़िये। पहले एक विषय खत्म होने दीजिए, तभी तो आप दूसरा मुद्दा उठायेंगे।

श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव (झंझारपुर) :  अध्यक्ष महोदय, वह मुद्दा खत्म हो गया है। …( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदय :  खत्म तो सबने देश को कर दिया है।

…( व्यवधान)

MR. SPEAKER: Smt. Sumitra Mahajan, your notice was received beyond time.  It is not a valid notice.  Even then I will allow you to raise it, provided you are brief and the House is allowed to go on. Otherwise, I will adjourn the House.