Title: Need to accord sanction to the proposal for construction of Beena River Irrigation Project at Sagar, Madhya Pradesh.
(सागर): मेरे संसदीय क्षेत्र सागर (म.प्र.) में १९९१-९२ में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित बीना नदी परोयजना केन्द्र सरकार को भेजी गई थी, जिस पर लगभग दस वर्ष बीत जाने के उपरांत भी अभी तक प्रगति की गति रुकी हुई है। मध्य प्रदेश की यह महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना है जिससे सागर एवम् वदिशा जिले के हजारों किसान लाभान्वित होंगे तथा जमीन का जल स्तर भी बढ़ जाएगा।
अत: केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि जल संसाधन विभाग को निर्देशित कर प्राथमिकता के आधार पर बीना नदी परियोजना सिंचाई योजना के कार्य को शीघ्र ही प्रारम्भ करवाने का सहयोग करें।